मोदी शादीशुदा हैं कांग्रेस बताए सोनिया शादी से पहले क्‍या काम करती थी

Modi is married says Subrahmanian
आगरा। भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्‍मीदवार नरेंद्र मोदी के व्‍यक्तिगत जीवन पर बार बार सवाल उठाये जाने पर इसका जवाब देते हुए सुब्रहमण्‍यम स्‍वामी ने कहा कि हां यह सच है कि मोदी शादी शुदा हैं और अपनी पत्‍नी के साथ नहीं रहते हैं लेकिन अब कांग्रेस को भी यह बताना चाहिए कि सोनिया गांधी, राजीव गांधी से शादी होने के पहले क्‍या काम करती थीं। उन्‍होने कहा कि कांग्रेस को स्‍पष्‍टीकरण देना चाहिए कि लंदन से सटी एक जगह पर वह क्‍या काम करती थी?

स्‍वामी ने मोदी के बारे में सफाई देते हुए कहा कि मोदी की जबरन शादी करवाई गयी थी, वह इसके लिए राजी नहीं थे। उन्‍होने पहले ही अपने परिवार को आगाह कर दिया था कि वह शादी के बाद भी अपनी पत्‍नी के साथ नहीं रहेंगे। अब कांग्रेस को भी सोनिया के बारे में जवाब देना चाहिए।

गौर हो कि समय समय पर कांग्रेस नेताओं द्वारा सवाल उठाये गये कि मोदी की शादी हो चुकी है लेकिन उन्‍होने अपनी पत्‍नी को छोड़ दिया है। यही सवाल कांग्रेस की पूर्व केंद्रीय मंत्री आराधना तिवारी ने उठाया था, वहीं वरिष्‍ठ नेता दिग्विजय सिंह ने भी मोदी के व्‍यक्तिगत जीवन पर सवाल उठाये थे और कहा कि मोदी खुद बतायें कि वह शादी शुदा हैं या नहीं। दिग्विजय ने यह भी कहा कि गुजरात में एक टीचर के रूप में काम करने वाली जशोदा बेन को उनकी पत्‍नी बताया जाता है, वह इसका जवाब दें।

सुब्रहमण्‍यम स्‍वामी ने राहुल गांधी की रैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनकी रैलियों में किराये की भीड़ लाई जाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+