जनता पर मोदी का प्रभाव, लेकिन लहर नहीं: उमर अब्दुल्ला

इस पर भाजपा नेता गिरिराज सिंह का कहना है कि कांग्रेस और यूपीए के अन्य दलों के नेताओं को आभास हो गया है कि मोदी को देश की जनता का समर्थन मिल रहा है और अब भाजपा को सत्ता में आने से नहीं रोंका जा सकता है। मोदी ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को एकजुट किया है और देश भर में उनकी लहर चल रही है। उनकी रैलियों को देखकर जेपी आंदोलन की याद आ जाती है वहीं राहुल गांधी की रैली में कम ही लोग आते हैं।
इस पर कांग्रेस नेता जगदम्बिका पाल ने कहा कि ट्रेनों और बसों में आने वाले ज्यादातर लोग भाजपा और संघ के कार्यकर्ता ही हैं और मोदी की रैली में सिर्फ भीड़ ही इकट्ठा हो रही है जिसे वोट बैंक नहीं माना जा सकता है। उन्होने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की तारीफ करते हुए कहा कि वह एक धर्मनिरपेक्ष नेता थे जबकि मोदी की छवि इसके विपरीत है और मोदी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाये जाने का कारण भाजपा पर आरएसएस का दबाव है।
वहीं भाजपा के एक अन्य नेता कीर्ति आजाद का कहना है, कांग्रेस ने अब मान ही लिया है कि देश भर के लोगों का रूझान अब भाजपा के पक्ष में है, जो इससे इनकार करते हैं वह भी कल मान लेंगे।












Click it and Unblock the Notifications