वैक्सीनेशन पर जश्न मनाने वाली मोदी सरकार पेट्रोल-डीजल की 'सेंचुरी' पर भी मनाए जश्न- पी चिदंबरम

नई दिल्ली, अक्टूबर 25। देश में बढ़ते पेट्रोल और डीजल के दामों को लेकर विपक्ष लगातार केंद्र सरकार को घेर रहा है। वैसे भी महंगाई के मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार सड़क से लेकर संसद तक घिरी हुई है। इस बीच देश के पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि हाल ही में 100 करोड़ वैक्सीनेशन का जश्न मनाने वाली मोदी सरकार को पेट्रोल और डीजल की भी 'सेंचुरी' पूरी होने का जश्न मनाना चाहिए।

P Chidambaram

क्या कहा पी चिदंबरम ने?

पी चिदंबरम ने एक ट्वीट के जरिए मोदी सरकार को घेरा। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा, "पीएम मोदी ने 100 करोड़ वैक्सीनेशन पूरा होने का जश्न मनाने में अपने मंत्रियों का नेतृत्व किया। उन्हें बाकी 'सेंचुरी' के बारे में भी सोचना चाहिए। देश में पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर को पार कर गया है और डीजल भी 100 के पार जा चुका है। आने वाले दिनों में गैस सिलेंडर के दाम भी 1000 रुपए को पार कर जाएंगे, तब जश्न मनाने का एक और मौका मिलेगा।"

देश में लगातार पांचवे दिन बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

आपको बता दें कि देश में पेट्रोल और डीजल के दामों में हर दिन बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। सोमवार को लगातार पांचवे दिन देश में पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी हुई। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 107 रुपए प्रति लीटर को भी पार कर गया है। वहीं डीजल 100 रुपए लीटर के बहुत करीब है। दिल्ली में डीजल 96.32 रुपए प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल 113.46 रुपए प्रति लीटर है तो वहीं डीजल 104.38 रुपए प्रति लीटर है।

गैस के दाम भी आसमान पर

पेट्रोल-डीजल के अलावा सीएनजी, पीएनजी और एलपीजी गैसों के दामों में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है। दिल्ली में एक एलपीजी सिलेंडर की कीमत 899.50 रुपए प्रति सिलेंडर है। वहीं दिल्ली में सीएनजी के दाम 49.76 रुपए प्रति किलोग्राम है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+