पनामालीक्स में सामने आए लोगों को बख्शने के मूड में नहीं है सरकार!
नई दिल्ली। सोमवार को सामने आई रिपोर्ट पनामा पेपर लीक्स पर केंद्र सरकार गंभीर नजर आ रही है। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा है कि जिन लोगों ने विदेशों में गैरकानूनी संपत्ति घोषित करने के लिए पिछले साल दी गई कम्प्लायंस विंडो का फायदा नहीं उठाया, उन्हें इसका जोखिम उठाना बहुत महंगा पड़ने वाला है।

सोमवार को पनामा की लॉ फर्म मोसेक फोंसेका के करीब 10 लाख डॉक्यमेंट्स लीक हो गए थे। इन लीक डॉक्यूमेंट्स में दुनिया कुछ प्रभावशाली चेहरों समेत 500 भारतीयों के नाम भी शामिल हैं।
कैसे अमिताभ बच्चन और पुतिन करते हैं टैक्स की चोरी
इन नामों में अमिताभ बच्चन, एश्वर्या राय बच्चन जैसे लोगों के नाम शामिल है। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा है कि विदेश में गैरकानूनी निवेश की जांच होगी।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद चाहते हैं कि मामले की जांच की जाए। वित्त मंत्री के मुताबिक सरकार इस रिपोर्ट का स्वागत करते हैं। वहीं काले धन मामले की जांच कर रही एसआईटी ने भी यह रिपोर्ट मांगी है।
वित्त मंत्री ने जानकारी दी कि विदेशों में बेहिसाबी दौलत रखने के मामलों से निपटने की दिशा में 2017 से कदम उठाए जाने वाले हैं। इसके बाद से लोगों का संपत्ति छिपाना बेहद मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने ये बातें सीआईआई की सालाना बैठक में संबोधित करते हुए कही हैं।












Click it and Unblock the Notifications