सर्वे- 46 फीसदी लोगों ने मोदी सरकार को रोजगार के मोर्चे पर बताया नाकाम, मोदी पीएम पद पर पहली पसंद

नई दिल्ली: चुनाव आयोग द्वारा रविवार को लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही देश में चुनावी बिगुल बज चुका है। 11 अप्रैल से सात चरण में लोकसभा चुनाव संपंन्न होंगे और 23 मई को पता चल जाएगा कि देश में अगली सरकार किसकी बनेगी। इसी बीच न्यूज नेशल ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर ओपिनियन पोल कराया है। इस ओपिनियन पोल में लोगों ने विभिन्न मुद्दों पर बात की गई हैं। इसमें पीएम पद के चेहरे से लेकर, रोजगार, महंगाई, काले धन और भ्रष्टाचार को लेकर जनता की राय जानने की कोशिश की गई।

मोदी सरकार का रोजगार के मामले में प्रदर्शन

मोदी सरकार का रोजगार के मामले में प्रदर्शन

न्यूज नेशन के ओपिनियन पोल के मुताबिक जब लोगों से रोजगार के मोर्चे पर मोदी सरकार के प्रदर्शन पर सवाल पूछा गया तो 46 फीसदी लोगों ने माना कि सरकार रोजगार देने के मामले में नाकाम रही है। जबकि 45 फीसदी लोगों ने मोदी सरकार को रोजगार के मोर्च पर सफल बताया वहीं 9 फीसदी लोगों ने कहा कि वो इस पर कुछ नहीं कह सकते हैं। वहीं महंगाई को लेकर जब मोदी सरकार के प्रदर्शन पर सवाल किया गया तो 46 फीसदी लोगों ने कहा कि मोदी सरकार महंगाई पर काबू पाने में सफल रही है। वहीं 44 फीसदी लोगों का मानना था कि महंगाई काबू करने के मोर्चे पर सरकार फेल रही।

नरेंद्र मोदी पीएम पद पर पहली पसंद

नरेंद्र मोदी पीएम पद पर पहली पसंद

न्यूज नेशन सर्वे के मुताबिक मौजूदा पीएम नरेंद्र मोदी अभी भी पीएम के चेहरे के तौर पर लोगों की पहली पसंद बनी हुए हैं। इस सर्वे में 47 फीसदी लोगों का कहना था कि पीएम मोदी को 2019 में भी पीएम बनना चाहिए। वहीं 30 फीसदी लोगों ने राहुल गांधी को पीएम पद की पहली पसंद बनाया। वहीं 12 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वो इस पर कुछ कहीं नहीं कह सकते हैं। नरेंद्र मोदी की टक्कर में देश के दूसरे नेता होने के सवाल पर 55 फीसदी लोगों ने कहा कि पीएम मोदी के कद के बराबर देश में कोई दूसरा नेता नहीं है। जबकि 32 प्रतिशत लोगों ने इस पर असहमति दर्ज की। काले धन को लेकर किए गए सवाल पर 30 फीसदी लोगों ने कहा कि सरकार काला धन वापस लाने में सफल रही है। वहीं 53 फीसदी लोगों ने इस पर असहमति दर्ज की। भ्रष्टाचार को लेकर किए गए सवाल पर 51 फीसदी लोगों ने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल से संतुष्ट थे। वही 40 फीसदी लोग इससे अंसतुष्ट दिखे।

पाकिस्तान को मुहंतोड़ जवाब देने पर जनता की राय

पाकिस्तान को मुहंतोड़ जवाब देने पर जनता की राय

पाकिस्तान के साथ ताजा तनाव पर 58 फीसदी लोगों का मानना है कि बीजेपी की सरकार पाकिस्तान के साथ सही तरीके से निपट रही है। वहीं 31 फीसदी लोगों इससे असंतुष्ट दिखे। स्वच्छ भारत अभियान पर 60 फीसदी लोग मोदी सरकार से संतुष्ट दिखे वहीं 30 फीसदी लोग इसके खिलाफ थे। राफेल पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा पीएम लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों पर 40 फीसदी लोग सहमत दिखे वहीं 43 फीसदी लोगों ने इसे गलत बताया। 17 फीसदी लोगों ने कहा कि वो इस पर राय नहीं दे सकते हैं। मोदी सरकार के पांच सालों के कामकाज 48 प्रतिशत लोग संतुष्ट दिखे। वहीं 36 फीसदी लोगों ने इससे असहमति जताई। जबकि 16 प्रतिशत लोगों ने इस पर कुछ कहने से इनकार किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+