'रामदेव के साथ आडवाणी को पद्म विभूषण..सम्मान नहीं आपमान है'

नई दिल्ली। फिलहाल अभी केवल पद्म सम्मान को लेकर खबरें ही आयीं है, उनका कोई औपचारिक ऐलान तो हुआ नहीं है बावजूद इसके इस मुद्दे पर सियासत गर्मा गयी है। जेडीयू ने इस मुद्दे पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि बीजेपी हर चीज का राजनीतिकरण करती है, अगर पद्म सम्मान को लेकर भी वो राजनीति कर रही है तो इस पर किसी को कोई अचरज नहीं होना चाहिए।

Modi govt to confer Padma awards on Baba Ramdev, Sri Sri and Lk Advani

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने बाबा रामदेव के नाम को लेकर सवाल उठाए हैं और कहा है कि बाबा रामदेव के साथ लाल कृष्ण आडवाणी को सम्मान देना तो आडवाणी का अपमान है, आखिर कब तक बीजेपी अपने वरिष्ठ लोगों का अपमान करती रहेगी। कांग्रेस ने भी पद्म पुरस्कारों पर आवाज उठायी है।

'रामदेव के साथ आडवाणी को पद्म विभूषण..सम्मान नहीं आपमान है'

गौरतलब है कि मीडिया में खबरें आईं कि केंद्र सरकार बाबा रामदेव, श्री श्री रवि शंकर, लालकृष्ण आडवाणी और अमिताभ बच्चन को पद्म विभूषण से सम्मानित करेगी। हालांकि गृहमंत्रालय का कहना है कि केंद्र सरकार ने अभी तक साल 2015 के लिए पद्म अवार्ड का ऐलान नहीं किया है, यह हर साल गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले 25 जनवरी को किया जाता है, इसलिए जो खबरें आयी हैं वो केवल मनगढ़ंत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+