Rafale Jets: कांप उठेगा पाकिस्तान! 114 नए राफेल की मंजूरी के बाद कितनी बढ़ी भारत की ताकत? दूर-दूर तक नहीं PAK
Rafale Fighter Jets: भारतीय वायुसेना (IAF) की ताकत में अब तक का सबसे बड़ा इजाफा होने जा रहा है। मोदी सरकार ने फ्रांस से 114 नए राफेल लड़ाकू विमानों (Rafale Jets) की खरीद को हरी झंडी दे दी है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई रक्षा अधिग्रहण परिषद (DAC) की हाई-लेवल मीटिंग में इस मेगा डिफेंस डील को मंजूरी मिली।
यह वही राफेल है जिसने 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान आसमान में भारत का लोहा मनवाया था और पलक झपकते ही पाकिस्तान के नूर खान एयरबेस समेत कई सैन्य ठिकानों को नेस्तनाबूद कर एयर डॉमिनेंस स्थापित किया था। आइए जानतें हैं इस ऐतिहासिक सौदे की बारीकियां क्या हैं।

Rafale Jets Deal: 3.25 लाख करोड़ का सौदा
रक्षा मंत्रालय ने इस डील के लिए 'एक्सेप्टेंस ऑफ नेसेसिटी' (AoN) जारी कर दी है। इस सौदे की सबसे बड़ी खासियत इसका 'स्वदेशी' तड़का है:
- 18 विमान रेडी-टू-फ्लाई: फ्रांस की डसॉल्ट एविएशन 18 राफेल विमानों को पूरी तरह तैयार स्थिति में भारत को सौंपेगी।
- 96 विमानों का भारत में निर्माण: बाकी बचे 96 विमानों की असेंबली भारत में ही की जाएगी।
- 80% बेड़ा स्वदेशी: योजना के अनुसार, 80% बेड़े का निर्माण घरेलू स्तर पर होगा, जिसमें 60% तक स्वदेशी सामग्री का इस्तेमाल किया जा सकता है।
- प्राइवेट सेक्टर की भागीदारी: डसॉल्ट एविएशन भारत की निजी कंपनियों के साथ मिलकर स्थानीय स्तर पर मैन्युफैक्चरिंग और असेंबली का इकोसिस्टम तैयार करेगी।
Rafale Jets Deal: वायुसेना की घटती ताकत को मिलेगा बूस्ट
भारतीय वायुसेना वर्तमान में लड़ाकू विमानों की भारी कमी से जूझ रही है। स्वीकृत 42 स्क्वाड्रन की तुलना में अभी केवल 29 स्क्वाड्रन ही संचालित हैं। इन 114 नए विमानों में 88 सिंगल-सीट और 26 ट्विन-सीट वेरिएंट शामिल होंगे, जो पश्चिमी और उत्तरी सीमाओं पर बढ़ते खतरों के बीच वायुसेना की स्थिति को बेहद मजबूत बना देंगे।
Rafale Jets Deal: मैक्रों के दौरे से पहले बड़ी मुहर
यह घोषणा फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की इस महीने होने वाली भारत यात्रा से ठीक पहले हुई है। वर्तमान में भारत के पास राफेल की दो स्क्वाड्रन हैं:
- 1. 'गोल्डन एरोज' (अंबाला, हरियाणा)
- 2. 'फाल्कन्स' (हाशिमारा, पश्चिम बंगाल)
IND vs PAK: भारत या पाकिस्तान, किसके पास हैं ज्यादा एयरक्राफ्ट?
ग्लोबल फायरपावर (GFP) 2026 की ताजा सैन्य रैंकिंग के अनुसार, भारतीय वायुसेना (IAF) कुल 2,229 एयरक्राफ्ट के साथ दुनिया की चौथी सबसे बड़ी शक्ति है, जबकि पाकिस्तान (PAF) 1,399 विमानों के साथ काफी पीछे है।
IND vs PAK: लड़ाकू विमानों में कौन आगे?
सबसे महत्वपूर्ण मुकाबला लड़ाकू विमानों (Fighter Jets) का है। भारत के पास 513 घातक फाइटर जेट्स का बेड़ा है, वहीं पाकिस्तान के पास केवल 328 लड़ाकू विमान मौजूद हैं। यह आंकड़े साफ दर्शाते हैं कि संख्या और संसाधन, दोनों ही मामलों में भारत अपने पड़ोसी देश से कहीं अधिक सक्षम और ताकतवर है। 114 नए राफेल आने के बाद भारत के पास कुल 176 राफेल का बेड़ा होगा, जो दक्षिण एशिया में किसी भी चुनौती को पलक झपकते खत्म करने की ताकत रखता है।












Click it and Unblock the Notifications