देश को रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन में बांटकर कोरोना का हराने की तैयारी, लॉकडाउन को बढ़ाने पर ऐलान जल्द

देश को रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन में बांटकर कोरोना का हराने की तैयारी, लॉकडाउन को बढ़ाने पर ऐलान जल्द

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 8000 के पार हो गए हैं। कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। चूकिं इस वायरस को कोई इलाज अब तक नहीं मिल सका है, ऐसे में लॉकडाउन के जरिए इसके संक्रमण को फैलने से रोकने की कोशिश की जा रही है। ऐसे में जब कि मामले बढ़ रहे हैं और लॉकडाउन की डेडलाइन नजदीक आ रही है तो माना जा रहा है कि केंद्र सरकार डॉलकाउन की तारीख बढ़ा सकती है। मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक के दौरान 10 राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने लॉकडाउन की मियाद को बढ़ाने की मांग की है। माना जा रहा है कि जल्द ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इसकी घोषणा कर सकते हैं। वहीं कई राज्यों ने लॉकडाउन की तारीख बढ़ाकर 30 अप्रैल कर दी गई है।

Recommended Video

    Coronavirus : 30 April तक Lockdown तय, Red, Yellow और Green zone में बंटेगा देश | वनइंडिया हिंदी
     क्या देश में बढ़ेगा लॉकडाउन

    क्या देश में बढ़ेगा लॉकडाउन

    देश में लॉकडाउन की तारीख बढ़ने की पूरी संभावना है। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जल्द इसकी घोषमा कर सकते हैं। हालांकि इस बार लॉकडाउन में कुछ बदलवा किए जा रहे हैं। रिपोर्ट्स की माने तो केंद्र सरकार देश को तीन जोन में बांट सकती है। कोरोना संक्रमण के मामलों के आधार पर केस को जोन में बांटकर लॉकडाउन की बढ़ाया जा सकता है। माना जा रहा है कि लॉकडाउन के दूसरे चरण में कोरोना वायरस के केस के आधार पर देश को तीन जोन में बांटा दा सकता है। देश को रेड, यलो और ग्रीन सेक्टर में बांटा जा सकता है।

    क्या है रेड,ऑरेंज और ग्रीन जोन

    क्या है रेड,ऑरेंज और ग्रीन जोन

    रिपोर्टस की माने तो सरकार कोरोना वायरस के संक्रमण केसों के आधार पर देश को तीन जोन में बांट सकती है। जहां एक भी केस नहीं होगा उसे ग्रीन जोन में रखा् जा सकता है। वहीं जिन इलाकों में सबसे ज्यादा कोरोना वायरस के केस सामने आए हैं उसे रेड जोन में रखा जा सकता है। वहीं जहां कम खतरे वाले जिलों को यलो जोन में रखा जा सकता है। रेड को सरकार पूरी तरह से लॉकडाउन रखने का निर्देश दे सकती है। वहीं ग्रीन जोन में थोड़ी ढील मिल सकती है। ग्रीन जोन वाले इलाकों में सरकारी दफ्तरों को खोलने का काम किया जा सकता है। ग्रीन और ऑरेंज इलाकों में लोगों को खेती से जुड़े कामों में थोड़ी राहत मिल सकती है। कुछ समय के लिए इन इलाकों में हवाई, ट्रेन सफर में भी राहत मिल सकती है।

     स्कूल-कॉलेजों को रखा जाएगा बंद

    स्कूल-कॉलेजों को रखा जाएगा बंद

    लॉकडाउन को भले ही जोन में बांटकर लागू किया जाए, लेकिन माना जा रहा है कि स्कूलों और कॉलेजों को फिलहाल बंद रखा जाएगा। मॉल, रेस्तरां को भी अभी नहीं खोला जाएगा। भीड़ वाले बाजारों को बंद रखा जाएगा, जबकि छोटे उद्योगों को खोलने का निर्देश मिल सकता है। सरकारी दफ्तरों को खोलने के निर्देश जारी किए जा सकते हैं। हालांकि सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर नियम सख्त होंगे। किसानों को भी लॉकडाउन 2 में छूट मिल सकती है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+