महंगाई का डबल अटैक! मोदी सरकार कर रही 143 वस्तुओं पर GST बढ़ाने की तैयारी

नई दिल्ली, 25 अप्रैल: एलपीजी और पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के बाद राहत की उम्मीद कर रही जनता को महंगाई का एक और झटका मिल सकता है। क्योंकि मोदी सरकार कई वस्तुओं पर जीएसटी (GST) की दरों में इजाफा करने का प्लान बना रही है, जिनमें 143 वस्तुओं पर जीएसटी की रेट बढ़ाई जा सकती है। ऐसे में हैंडबैग, डीओ, चॉकलेट, गुड़, पापड़, कस्टर्ड जैसे उत्पाद महंगे हो सकते हैं।

Recommended Video

      GST Council ने 143 Items के दाम बढ़ाने के दिए सुझाव, आपकी जेब पर और बढ़ेगा बोझ | वनइंडिया हिंदी
      GST rate

      जानकारी के मुताबिक जीएसटी काउंसिल ने अब 143 वस्तुओं पर दरों में वृद्धि के लिए राज्यों के विचार मांगे हैं। इन उत्पादों पर जीएसटी दरें बढ़ाई जा सकती हैं। इंडियन एक्सप्रेस की सूत्रों के हवाले से एक रिपोर्ट के अनुसार कुल 143 वस्तुओं में से 92 फीसदी वस्तुओं को 18 फीसदी की जगह 28 फीसदी वाले टैक्स स्लैब में डालने का प्रस्ताव है।

      रिपोर्ट के मुताबिक, जिन वस्तुओं पर जीएसटी की दरें बढ़ सकती हैं उनमें कस्टर्ड पाउडर, घड़ियां, पापड़, सूटकेस, गुड़, हैंडबैग, इत्र/डिओडोरेंट्स, पावर बैंक, रंगीन टीवी सेट (32 इंच से नीचे), चॉकलेट, सिरेमिक सिंक, वॉश बेसिन, च्युइंग गम, अखरोट, काले चश्मे शामिल हैं। चश्मे के लिए फ्रेम, गैर-मादक पेय और चमड़े के परिधान और सामान भी शामिल है।

      इसके अलावा अब तक जो जीएसटी में नहीं आते थे, उन पर भी टैक्स लगने वाला है। दरअसल, गुड़ और पापड़ पर अभी जीएसटी नहीं लगता है, लेकिन अब इसे 5 फीसदी जीएसटी स्लैब में डाला जा सकता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि अखरोट के लिए जीएसटी दर 5 फीसदी से बढ़ाकर 12 फीसदी, कस्टर्ड पाउडर के लिए 5 फीसदी से 18 फीसदी और लकड़ी के टेबल और बर्तन 12 फीसदी से बढ़कर 18 फीसदी हो सकती है।

      रिपोर्ट में बताया गया है कि जीएसटी काउंसिल की यह मीटिंग अगले महीने होने वाली है। इस मीटिंग 5 फीसदी वाले स्लैब को हटाकर न्यूनतम 3 फीसदी का नया स्लैब बनाने पर भी विचार किया जा सकता है, जबकि 5 फीसदी वाले स्लैब की जगह नई रेट 8 फीसदी करने पर भी फैसला किया जा सकता है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+