सिर पर योग दिवस, सुषमा स्वराज को संकट से निकालेगी सरकार
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) मोदी सरकार चाहती है कि 21 जून को पहले विश्व योग दिवस से पहले सुषमा स्वराज को लेकर जो विवाद चल रहा है वह सेटेल हो जाए। दरअसल केन्द्रीय विदेशमंत्री सुषमा स्वराज उस दिन न्यूयार्क में होंगी योग दिवस के आयोजन में भाग लेने के लिए।
इस अवसर पर वहां पर संयुक्त राष्ट्र देशों के तमाम नुमांइदे भी होंगे। मोदी सरकार के शिखर नेता कोशिश कर रहे हैं ताकि सारा विवाद शांतिपूर्ण तरीके से समाप्त हो जाए 21 जून से पहले।
सरकार की चिंता
सरकार को चिंता इस बात को लेकर है कि स्वराज के विवादों में फंसे होने के बीच उनका योग दिवस में भाग लेने के लिए अमेरिका जाना कहां तक उचित रहेगा। वह विदेश मंत्रलाय के कुछ चोटी के अफसरों के साथ-साथ योग गुरुओं को लेकर अमेरिका जा रही हैं। [श्रीश्री रवि शंकर के इस लेख में छिपे हैं दिन में 400 बार मुस्कुराने के राज]
पर्दे के पीछे
सूत्रों का कहना है कि सरकार ने विपक्षी दलों के नेताओं से इस मसले को कोई शांतिपूर्ण हल निकालने के लिए पर्दे के पीछे बैठकें भी चालू कर दी हैं। इनके सुखद नतीजे आने की सरकार को उम्मीद है।
कांग्रेस का रुख
जानकार कह रहे हैं कि सुषमा स्वराज को लेकर कांग्रेस के रुख में तो नरमी आने की उम्मीद कम ही है। स्वराज एक दौर में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के प्रधानमंत्री बनने पर अपने सिर के बाल मुंडवा लेने की धमकी देती थीं।
सरकार के मैनेजर चाहते हैं कि कांग्रेस के अलावा दूसरे दल ही सुषमा स्वराज का विरोध बंद कर दें तो बात बन जाएगी। हालांकि सुषमा स्वराज के कभी आईपीएल चीफ रहे ललित मोदी को मदद करने के कथित आरोपों के चलते सरकार की नींद तो हराम हो गई है। अब तो सरकार चाहती है कि योग दिवस से पहले सारा मामला खत्म हो जाए।













Click it and Unblock the Notifications