राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, इस सरकार ने बेरोजगारी, महंगाई और गरीबी ही दी है
नई दिल्ली। कोरोना महामारी की वजह से देश में आए आर्थिक संकट को लेकर कांग्रेस लगातार केंद्र सरकार पर हमलावर है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बेरोजगारी, महंगाई और गरीबी को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। दरअसल, कोरोना काल में देश के अंदर मध्यम वर्ग का करीब एक तिहाई हिस्सा इस श्रेणी से बाहर जा चुका है। राहुल गांधी ने इसी को लेकर केंद्र पर हमला बोला है। राहुल गांधी ने कहा है,
Recommended Video

"इस सरकार ने क्या बढ़ाया?
बेरोजगारी, महंगाई, गरीबी और सिर्फ मित्रों की कमाई।"
आपको बता दें कि कोरोना काल से पहले देश में 9 करोड़ से ज्यादा लोग मध्यम वर्ग में आते थे, लेकिन अब इसकी संख्या घटकर 6 करोड़ के करीब रह गई है। इस हिसाब से 3 करोड़ से ज्यादा लोग मध्यम वर्ग से बाहर निकल गए हैं। अमेरिका के प्यू रिसर्च सेंटर की रिपोर्ट के मुताबिक, देश में बेरोजगारी होने की वजह से आर्थिक संकट खड़ा हुआ है, जिसकी वजह से मध्यम वर्ग की संख्या में कमी आई है।
असम में चुनाव प्रचार कर रहे हैं राहुल गांधी
आपको बता दें कि राहुल गांधी इन दिनों असम के दौरे पर हैं, जहां उन्होंने विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार शुरू कर दिया है। राहुल गांधी शुक्रवार को असम पहुंचे थे और शनिवार का दिन भी राहुल गांधी असम में ही रहेंगे। शनिवार को राहुल गांधी असम में दो रैलियां करेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी असम में दो रैलियों को संबोधित करेंगे। इससे पहले शुक्रवार को राहुल गांधी ने डिब्रूगढ़ में चाय मजदूरों के साथ लंच किया था। साथ ही असम में कांग्रेस की सरकार आने पर 5 वादे किए थे, जो सरकार आने पर पूरे किए जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications