Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

मोदी सरकार ने दो साल में दीं 2.53 लाख नौकरियां

नई दिल्ली। मोदी सरकार अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों से पहले अब अपने कामों और उपलब्धियों की गिनती कर रही है। मोदी सरकार लोगों के सामने अपनी कामयाबी गिनवा रही है। इसी मकसद से मोदी सरकार ने आम बजट के दौरान अपनी सरकार द्वारा बांटी गई नौकरियों के आंकड़े पेश किए। इन आंकड़ों के मुताबिक पिछले दो सालों में मोदी सरकार ने देशभर में 2.53 लाख नौकरियां बांटी है।

 Modi government distribute 2.53 lakh jobs in last 2 years

पिछले 2 सालों में केंद्र सरकार में तकरीबन 2.53 लाख नौकरियां पैदा की और केंद्र सरकार का लक्ष्य मार्च 2018 तक देश में 35.05 लाख नौकरियों करा है। साल 2016 और 2017 के बीच केंद्र सरकार के अलग-अलग विभागों में 2.27 लाख पदों पर नौकरियां पैदा की गई। अध्ययन के मुताबिक मार्च 2016 तक पुलिस विभाग में कर्मचारियों की संख्या 1024374 थी, जबकि मार्च 2018 तक विदेश मंत्रालय में 1196 पदों पर लोगों को नौकरियां मिलेगी।

आपको बता दें कि सरकार ने बजट में देश में नौकरी को लेकर अहम योजनाएं शुरू करने की बात कही है। सरकार ने मुद्रा योजना, स्किल सेंटर्स की शुरुआत जैसी कई योजनाओं की बात कही है, जिसकी मदद से देश के युवाओं को रोजगार मिल सकेगा। सरकार ने मुद्रा योजना के लिए 3 लाख करोड़ रुपए का आवंटन किया है, वहीं नई नौकरी पर सरकार द्वारा 12 फीसदी ईपीएफ देने की बात कही है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+