मोदी सरकार की बड़ी कार्रवाई: CBIC के 15 सीनियर अफसर जबरन रिटायर किए गए

नई दिल्ली: मोदी सरकार ने सोमवार को एक बड़ा फैसला लिया। मोदी सरकार ने रूल 56 का इस्तेमाल करके केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एंव सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) के 15 अधिकारियों को रिटायरमेंट पर भेज दिया है। सरकार ने सीबीआईसी के प्रधान आयुक्त ,अपर प्रधान आयुक्त समेत 15 अधिकारियों को रिटायर किया है। डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड एडमिनिस्ट्रेटिव रिफॉर्म्स के नियम 56 के तहत सरकार ने इन्हे कार्यकाल पूरा होने से पहले ही रिटायरमेंट दिया है।

modi Government compulsorily retires 15 very senior officers of cbic

केंद्र सरकार के पास अधिकार है कि जो अफसर 50 या 55 साल की उम्र या 30 साल की आयु पार कर चुके हैं और उनका कामकाज ठीक नहीं है तो सरकार ऐसे अधिकारियों को वक्त से पहले रिटायर होने को कह सकती है। गौरतलब है कि इससे पहले वित्त मंत्रालय ने पिछले सोमवार को 12 वरिष्ठ अफसरों को जबरन रिटायर कर दिया था। इनमें से कई अफसरों पर भ्रष्टाचार, अवैध और बेहिसाब संपत्ति के अलावा यौन शोषण जैसे गंभीर आरोप थे।

ये सभी अधिकारी आयकर विभाग में चीफ कमिश्नर, प्रिंसिपल कमिश्नर्स और कमिश्नर जैसे पदों पर तैनात थे। रिटायर किए 12 अधिकारियों में अशोक अग्रवाल (आईआरएस 1985), एसके श्रीवास्तव (आईआरएस 1989), होमी राजवंश (आईआरएस 1985), बीबी राजेंद्र प्रसाद, अजॉय कुमार सिंह, बी अरुलप्पा, आलोक कुमार मित्रा, चांदर सेन भारती, अंडासु रवींद्र, विवेक बत्रा, स्वेताभ सुमन और राम कुमार भार्गव शामिल थे। मोदी सरकार आने वाले दिनों में भी भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति जारी रखेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+