मोदी कैबिनेट का बड़ा ऐलान, किराना स्टोर से लेकर चायवाले तक को मिलेगी PM-Wifi की सुविधा

नई दिल्ली। देश में इंटरनेट सेवा को और मजबूत करने और इसे हर किसी तक पहुंचाने की दिशा में मोदी सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने पब्लिक वाई-फाई लॉन्च करने का फैसला लिया है। यह वाई-फाई नेटवर्क पूरे देश में खड़ा किया जाएगा, जिसका नाम पीएम वाणी यानि वाई-फाई एक्सेस नेटवर्क इंटरफेस है। यह थ्री टियर सिस्टम है जिससे देश के 130 करोड़ नागरिकों को वाई-फाई के जरिए इंटरनेट मुहैया कराया जाएगा।

Recommended Video

    PM Wi-Fi: Modi Cabinet ने दी मंजूरी, देशभर में खुलेंगे 1 करोड़ डाटा सेंटर | वनइंडिया हिंदी
    rs

    अहम बात यह है कि इस नेटवर्क के जरिए आपके मोहल्ले की किराना की दुकान से लेकर चाय की टपरीवाले को भी इंटरनेट की सुविधा मिलेगी। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बताया कि पब्लिक डेटा ऑफिस के जरिए कोई भी इस नेटवर्क का इस्तेमाल साइन-इन के जरिए कर सकता है। इसके लिए उन्हें किसी भी तरह के लाइसेंस या रजिस्ट्रेशन की आवश्यकता नहीं होगी।

    फर्स्ट टीयर में बिजनेसमैन एयरटेल, जियो या किसी अन्य नेटवर्क के रिइए इंटरनेट की सुविधा ले सकते हैं, उनके आस-पास की वाई-फाई सुविधा भी उनके लिए उपलब्ध होती है। सेकेंट टीयर की बात करें तो पब्लिक डेटा ऑफिस जोकि हर किसी को इंटरनेट मुहैया कराने में मदद करेगा। इसके बाद आखिरी चरण में आम नागरिक एक ऐप के जरिए इस इंटरनेट वाई-फाई सुविधा का लाभ ले सकते हैं। इसके अलावा रविशंकर प्रसाद ने बताया कि कैबिनेट ने सबमरीन फाइबर केबल कनेक्टिवीट को कोच्चि से लक्षद्वीप के बीच फैलाए जाने की अनुमति दे दी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+