नाराज किसानों को मनाने की कोशिश में केंद्र सरकार, जल्द जारी होगी पीएम सम्मान निधि योजना की 8वीं किस्त
नई दिल्ली, अप्रैल 28। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी किसानों के लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल, इस योजना के लाभार्थियों को 8वीं किस्त बहुत जल्द मिलने वाली है। जानकारी के मुताबिक, 2 मई के बाद लाभार्थियों के बैंक अकाउंट में कभी भी पैसा आ सकता है। आपको बता दें कि देश में चल रहे किसान आंदोलन के बीच सरकार 8वीं किस्त देने जा रही है, जिससे माना जा रहा है कि सरकार की इस मदद से किसानों के मन में सरकार के प्रति भावना में बदलाव आएगा। कहीं ना कहीं सरकार नाराज किसानों का विश्वास हासिल करने की कोशिश भी कर रही है।

साल में तीन बार पैसे भेजती है सरकार
आपको बता दें कि सरकार ने इससे पहले जनवरी महीने में 7वीं किस्त जारी कर दी थी। आपको बता दें कि इस योजना की पहली किस्त अप्रैल से जुलाई, दूसरी किस्त अगस्त से नवंबर और तीसरी किस्त दिसंबर से मार्च तक आती है। केंद्र सरकार साल में तीन बार 2-2 हजार रुपए करके 6000 रुपए किसानों को भेजती है।
पैसे नहीं आए हैं तो ऐसे करें चेक
आपको बता दें कि अभी तक इस योजना के तहत किसानों के पैसे देर से आने के मामले भी बहुत सामने आ रहे थे। तब किसानों को इधर-उधर भटकना पड़ता था, लेकिन अब किसानों की इस समस्या का समाधान सरकार ने कर दिया है। केंद्र सरकार ने पोर्टल में हेल्पडेस्क ऑप्शन शुरू कर दिया है। इस विकल्प के जरिए किसान आधार कार्ड नंबर के जरिए अपना अकाउंट भी खोल सकते है।
ऐसे चेक करें लाभार्थियों की लिस्ट में अपना नाम
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं
- इसके बाद 'Beneficiary Status' के विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद 'Farmers Corner' ऑप्शन पर जाएं।
- यहां पर अपने आधार नंबर, बैंक खाता संख्या या मोबाइल नंबर के जरिए चेक कर सकते हैं कि आपको राशि मिली है या नहीं।












Click it and Unblock the Notifications