पीएम नवाज शरीफ की हार्ट सर्जरी के लिए पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं
इस्लामाबाद। मेडिकल चेक-अप के लिए लंदन गए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की मंगलवार को ओपेन-हार्ट सर्जरी होने वाली है। इस मौके पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपनी शुभकामनाएं नवाज शरीफ को भी ट्वीट के जरिए दी हैं।

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने यह जानकारी देते हुए बताया कि डाक्टरों ने प्रधानमंत्री को ओपेन-हार्ट सर्जरी की सलाह दी थी, जिसके बाद वह वह एक हफ्ते के लिए अस्पताल में ठहरेंगे।
शरीफ के करीबी आसिफ ने कहा कि प्रधानमंत्री एक हफ्ते बाद डाक्टर की इजाजत से यात्रा करेंगे। शरीफ की बेटी मरियम नवाज ने भी ट्विटर पर इस बात की पुष्टि की कि उनके पिता की मंगलवार को ओपन-हार्ट सर्जरी होगी।












Click it and Unblock the Notifications