टीम मोदी पर मंथन जारी, नड्डा होंगे BJP अध्यक्ष!

narendra modi
नयी दिल्ली। 26 मई को भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है। नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं। मोदी सरकार के गठन को लेकर माथापच्ची लगातार जारी है। किस मंत्री को कौन सा विभाग दिया जाए, कौन- कौन मंत्री बनें और किसके हाथ रह जाएंगे खाली। इसे लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।

मंत्रिमंडल को लेकर पिछले कई दिनों से मंथन जारी है। मेल-मुलाकातों और बैठकों का दौर भी जारी है। चर्चा ये भी है कि भाजपा के पार्टी के अध्यक्ष राजनाथ सिंह गृहमंत्री का पदभार संभाल सकते है। राजनाथ गृहमंत्री बने तो आंतरिक सुरक्षा को गृहमंत्रालय से अलग किया जा सकता है। ऐसे में राजनाथ के स्थान पर पार्टी को नए पार्टी अध्यक्ष की जरुरत होगी।

भाजपा नेता जेपी नड्डा मोदी से मिलने गुजरात भवन पहुंचे। नड्डा के साथ ही अमित शाह ने भी मोदी से मुलाकात की। खबरें हैं कि नरेंद्र मोदी छोटा कैबिनेट बनाने के पक्ष में हैं, जबकि शिवसेना जैसे सहयोगी दल मंत्रिमंडल में ज्यादा जगह चाहते हैं। उधर कैबिनेट में सहयोगी दलों की भागीदारी पर भी बैठक में चर्चा हुई।

सूत्रों के हवाले से खबर आई है कि राजनाथ की जगह जेपी नड्डा को पार्टी अध्यक्ष बनाया जा सकता है। नितिन गडकरी को ऊर्जा या नगर विकास जैसा मंत्रालय मिल सकता है। सुषमा और मुरली मनोहर जोशी जैसे वरिष्ठ नेताओं को अनुभव के आधार पर टॉप 4 मंत्रालयों में जगह मिल सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+