मोदी कैबिनेट फेरबदल: जेटली रक्षा मंत्री रहेंगे या वित्‍त मंत्री?, खुद ही दिए संकेत

मोदी सरकार के कैबिनेट में फेरबदल में होंगे अहम फैसले, अरुण जेटली छोड़ सकते हैं रक्षा मंत्री का पद, सुरेश प्रभु का जाना तय

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कैबिनेट में फेरबदल की तैयारी कर रहे हैं, माना जा रहा है कैबिनेट में फेरबदल काफी अहम होने वाला है, इसमें रक्षा मंत्रालय सबसे अहम मंत्रालय है जिसका जिम्मा किसको दिया जाएगा इसपर फैसला किया जाएगा। मौजूदा समय में रक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे अरुण जेटली ने रक्षा मंत्रालय से अलग होने की इच्छा जाहिर की है। जेटली ने इस बात की ओर इशारा किया है कि वह रक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी नहीं संभालना चाहते हैं। लिहाजा माना जा रहा है कि देश को नया रक्षामंत्री मिल सकता है।

जेटली बोले मैं ज्यादा दिन नहीं रहुंगा

जेटली बोले मैं ज्यादा दिन नहीं रहुंगा

रक्षा मंत्रालय का जिम्मा संभाल रहे मनोहर पर्रिकर के गोवा जाने के बाद रक्षा मंत्रालय का जिम्मा अरुण जेटली को दे दिया गया था। वहीं शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू के उपराष्ट्रपति बनने के बाद दो अहम मंत्रालय खाली हो गए हैं, जिसके बाद मोदी कैबिनेट में फेरबदल तकरीबन तय है। माना जा रहा है कि अगले कुछ ही दिनों में कैबिनेट में फेरबदल किया जा सकता है। लेकिन इस बीच रक्षा मंत्रालय के बारे में पूछे सवाल पर अरुण जेटली ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि अब मैं ज्यादा दिन नहीं रहुंगा। उन्होंने कहा कि मुझे इसका फैसला नहीं लेना है।

सुरेश प्रभु का जाना तय

सुरेश प्रभु का जाना तय

वहीं जिस तरह से पिछले कुछ दिनों में रेल हादसे हुए हैं, उसे देखते हुए रेल मंत्री सुरेश प्रभु का जाना लगभग तय है। खुद सुरेश प्रभु ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर रेल हादसों की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफे की पेशकश की थी, जिसे पीएम मोदी ने होल्ड पर रख लिया है। कयास ये लगाए जा रहे हैं कि नितिन गडकरी को रेल मंत्रालय का जिम्मा दिया जा सकता है, मौजूदा समय में गडकरी परिवहन मंत्रालय का जिम्मा संभाल रहे हैं।

चीन यात्रा से पहले हो सकता है फेरबदल

चीन यात्रा से पहले हो सकता है फेरबदल

कैबिनेट फेरबदल की तारीख को लेकर भी अभी असमंजश बरकरार है। लेकिन माना जा रहा है कि पीएम मोदी चीन की यात्रा से पहले कैबिनेट में फेरबदल कर सकते हैं। पीएम मोदी 3 सितंबर को चीन में आयोजित होने वाली ब्रिक्स समिट में हिस्सा लेने जाएंगे। लिहाजा मोदी सरकार के कैबिनेट में तीसरा फेरबदल इससे पहले किया जा सकता है। कैबिनेट विस्तार से पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने तमाम नेताओं के साथ बैठक की।

जदयू भी शामिल होगा गठबंधन

जदयू भी शामिल होगा गठबंधन

बिहार में जिस तरह से महागठबंधन की सरकार टूटी और का साथ छोड़कर नीतीश कुमार ने भाजपा के साथ सरकार बनाई है, उसके बाद माना जा रहा है जदयू के सांसद भी कैबिनेट में शामिल हो सकते हैं। खुद नीतीश कुमार ने पीएम मोदी से भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाने के बाद मुलाकात की थी। एक तरफ जहां मोदी सरकार कैबिनेट में फेरबदल करने जा रही है तो दूसरी तरफ कई राज्यों को नए राज्यपाल भी मिल सकते हैं। इसके अलावा कई मौजूदा मंत्रियों को पार्टी के संगठन को मजबूत करने के लिए भेजा जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+