किसानों के लिए मोदी कैबिनेट का नए साल पर तोहफा, सीजन 2025 के लिए कोपरा की MSP बढ़ी
Copra MSP: केंद्र सरकार से नए साल से पहले किसानों को बड़ा तोहफा दिया है। केंद्रीय कैबिनेट के फैसले से 5 राज्यों के किसानों को सीधा फायदा होगा। शुक्रवार मोदी कैबिनेट ने 2025 सीज़न के लिए मिलिंग खोपरा बॉल कोपरा के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि का फैसला किया।
केंद्र सरकार ने किसानों को नए साल का बड़ा तोहफा देते हुए कोपरा (नारियल का सूखा रूप) की न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। इस संबंध में कैबिनेट कमिटी ऑन इकोनॉमिक अफेयर्स (CCEA) ने 2025 के लिए मिलिंग कोपरा और बॉल कोपरा की नई MSP दरें तय की हैं। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने घोषणा की कि मिलिंग कोपरा के लिए नई MSP ₹11,582 प्रति क्विंटल और बॉल कोपरा के लिए ₹12,100 प्रति क्विंटल निर्धारित की गई है।

केंद्र की ओर जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सरकार ने मिलिंग खोपरा और बॉल कोपरा के लिए एमएसपी को मार्केटिंग सीजन 2014 के लिए 5,250 रुपये प्रति क्विंटल और 5,500 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 11,582 रुपये प्रति क्विंटल और मार्केटिंग सीजन 2025 के लिए 12,100 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। केंद्र के नए फैसले के बाद पिछले 10 वर्ष में, मिलिंग खोपरा और बॉल कोपरा के दामों में क्रमश: 121 प्रतिशत और 120 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।












Click it and Unblock the Notifications