उज्ज्वला योजना: मोदी सरकार ने दी 9.59 करोड़ लोगों को राहत, सिलेंडर पर 1 साल बढ़ाई सब्सिडी

Pradhan Mantri Ujjwala Yojana: मोदी सरकार ने 9.59 करोड़ लोगों को राहत देते हुए LPG सिलेंडर पर 1 साल सब्सिडी बढ़ा दी है।

Modi Cabinet Meeting

Modi Cabinet Meeting: मोदी सरकार की कैबिनेट बैठक ने शुक्रवार को कई अहम फैसलों पर मुहर लगाई गई है। सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 4 फीसदी बढ़ोतरी की है। साथ ही प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (पीएमयूवाई) के 9.59 करोड़ लाभार्थियों को बड़ी राहत दी है।

एक साल और बढ़ाई सब्सिडी

कैबिनेट ने 200 रुपए प्रति एलपीजी सिलेंडर सब्सिडी को मंजूरी दी है। अब एक साल तक पीएमयूवाई के लाभार्थी को पीएमयूवाई घरेलू 14.2 किलो का एलपीजी सिलेंडर को भराने पर 200 रुपए सब्सिडी दी जाएगी। सब्सिडी पर लाभार्थी सालाना 12 सिलेंडर ले सकते हैं।

200 रुपए की सब्सिडी

सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि वैश्विक कारणों की वजह से गरीब जनता पर बोझ ना पड़े इसके लिए 2022 में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को साल में 12 सिलेंडर और एक सिलेंडर पर 200 रुपए की सब्सिडी देने का निर्णय लिया गया था। अंतरराष्ट्रीय दामों में अभी कोई बड़ा बदलाव नहीं आया है तो इस सब्सिडी को एक साल तक और बढ़ाने का फैसला किया गया है।

9.59 करोड़ लाभार्थियों को फायदा

बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की। मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि मोदी सरकार के इस फैसले से 9.59 करोड़ लाभार्थियों को फायदा मिलेगा। आपको बता दें कि उज्ज्वला योजना के तहत सरकार गरीबी रेखा के बीच गुजर बसर कर रही महिलाओं को पहला एलपीजी सिलेंडर मुफ्त देती है। इसके बाद साल में 12 गैस सिलेंडर पर 200 रुपए सब्सिडी दी जाती है।

जूट किसानों की भी फायदा

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि पिछले वर्ष जूट का MSP 4750 रुपए प्रति क्विंटल था, उसमें 300 रुपए की बढ़ोतरी करके इसको 5050 रुपए प्रति क्विंटल कर दिया गया है। ये लगभग औसत उत्पाद लागत में 63% मुनाफा देगा। इससे 40 लाख जूट के किसानों को फायदा मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+