एल मुरुगन: विधानसभा हारने वाले तमिलनाडु बीजेपी अध्यक्ष को कैबिनेट में एंट्री, जानिए बीजेपी की रणनीति

नई दिल्ली, 7 जुलाई। पीएम मोदी के कैबिनेट विस्तार में बुधवार शाम को 43 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई है। मोदी सरकार की कैबिनेट में अब तमिलनाडु को भी जगह मिली है। तमिलनाडु बीजेपी अध्यक्ष एल मुरुगन को पीएम मोदी की कैबिनेट में शामिल किया गया है। एल मुरुगन का नाम मोदी के मंत्रिमंडल में शामिल होना भले चौंकाने वाला लगता है लेकिन पिछले कुछ दिनों के घटनाक्रम पर नजर डालें तो साफ हो जाएगा कि इसकी तैयारी पहले से ही थी। दक्षिण को भेदने की कोशिश कर रही बीजेपी ने मुरुगन के बहाने कई समीकरणों को साधने की कोशिश की है।

L Murugan

पहले से बन रही थी भूमिका
मोदी कैबिनेट में शामिल होने वाले बीजेपी की तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष एल मुरुगन ने 3 जुलाई को राज्य के नवनिर्वाचित विधायकों के साथ पीएम मोदी से मुलाकात की थी। तमिलनाडु की 234 सीटों के लिए हुए आम चुनावों में बीजेपी के 4 विधायक जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं। हालांकि विधानसभा चुनाव में मुरुगन खुद भी प्रत्याशी थे और महज 812 वोट के नजदीकी अंतर से चुनाव हार गए थे। लेकिन चुनाव हारने के बावजूद पार्टी ने उन्हें बड़ा इनाम दिया है।

द्रविड़ राजनीति की काट?
द्रविड़वाद को लेकर तीखी रहने वाली तमिलनाडु की राजनीति में एल मुरुगन का अनुसूचित जाति से होना एक दोहरा फायदा है। दक्षिण में द्रविड़वाद की राजनीति में मुरुगन को सामने रखकर बीजेपी के पास डीएमके की राजनीति का जवाब देने का एक मौका भी है।

इसके साथ ही तमिलनाडु को प्रतिनिधित्व देकर बीजेपी तमिलनाडु विरोधी होने के डीएमके के आरोपों का भी जवाब दे सकेगी।

कौन हैं एल मुरुगन?
एल मुरुगन को मार्च 2020 में बीजेपी की तमिलनाडु इकाई का प्रमुख बनाया गया था। उस समय अध्यक्ष पद की रेस में पोन राधाकृष्णन, एच राजा, केटी राघवन और वनथी श्रीनिवासन जैसे उम्मीदवार थे। वह दलित समुदाय से बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बनने वाले दूसरे नेता हैं। इसके पहले एसपी किरुबनिथी 20 साल तक इस पद पर रहे हैं।

हाल में हुए तमिलनाडु विधानसभा चुनाव बीजेपी ने उनकी ही अगुवाई में लड़ा जिसमें पार्टी के 4 विधायक जीते हैं। दो दशकों में ऐसा पहली बार हुआ है। मुरुगन ने धारापुरम विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था लेकिन वह डीएमके के एन कायलवीझी सेलवराज से 812 वोटों के नजदीकी अंतर से हार गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+