Modi Cabinet 3.O: दागी हैं मोदी कैबिनेट के 39 फीसदी मंत्री, हत्या से लेकर महिलाओं से दुर्व्यवहार तक के आरोप
Modi Cabinet 3.O Criminal Cases: लोकसभा चुनाव में 293 सीटों पर जीत दर्ज करने बाद पीएम मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार का गठन हो चुका है। मंत्रीयों के शपथ लेने के बाद मंत्रिमंडल का बंटवारा भी किया जा चुका है।
कुल 71 मंत्री पीएम मोदी के मंत्रिमंडल में हैं। एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, मोदी सरकार 3.O के लिए शपथ लेने वाले 71 में से 28 (39%) मंत्रियों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं।

बीजेपी की टिकट पर जीत दर्ज करने वाले 240 में से 94(39%) उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। जबकि 240 विजयी उम्मीदवारों में से 63(26%) के खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।
2 मंत्रियों पर हत्या के आरोप
संसद में भाजपा के पश्चिम बंगाल के चेहरे- शांतनु ठाकुर और सुकांत मजूमदार के खिलाफ आईपीसी 307 के तहत हत्या का आरोप है। दोनों पर महिलाओं के खिलाफ अपराध का भी आरोप है। शांतनु ठाकुर बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग राज्य मंत्री (Minister of State for Ports, Shipping and Waterways) हैं। जबकि सुकांत मजूमदार उत्तर पूर्वी क्षेत्र के शिक्षा और विकास राज्य मंत्री हैं।
5 मंत्रियों के खिलाफ महिलाओं के खिलाफ अपराध के आरोप
ऐसे पांच मंत्री हैं जिन पर महिलाओं के खिलाफ अपराध के आरोप हैं। इनमें केरल से भाजपा के एकमात्र प्रतिनिधि सुरेश गोपी भी शामिल हैं। उन्होंने पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस और पर्यटन राज्य मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला। अन्य में भाजपा के बंदी संजय कुमार और जुएल ओराम शामिल हैं।
रिपोर्ट में कहा गया है कि गृह मंत्री अमित शाह और कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह सहित आठ मंत्रियों के खिलाफ घृणा भाषण के मामले हैं।
27 फीसदी मंत्रियों पर दर्ज हैं हत्या और महिलाओं के खिलाफ अपराध के गंभीर मामले
एनडीए के 71 में से 19 (27%) मंत्रीयों के खिलाफ हत्या और महिलाओं के खिलाफ अपराध सहित गंभीर अपराधों के आरोप हैं। महाराष्ट्र के सतारा से जीतने वाले श्रीमंत छ उदयनराजे प्रतापसिंहमहाराज भोंसले और पश्चिम बंगाल राणाघाट (एससी) से जीत दर्ज करने वाले जगन्नाथ सरकार के खिलाफ हत्या के संगीन मामले दर्ज हैं।












Click it and Unblock the Notifications