Modi Cabinet 3.0: नरेंद्र मोदी के साथ सहयोगी दलों के 12 सांसद ले सकते हैं मंत्री पद की शपथ
Modi Cabinet 3.0: आज नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। इसके साथ ही टीडीपी और जदयू के भी 2-2 सांसद मंत्री पद की शपथ लेंगे। जबकि एनडीए के आठ सहयोगी दल के 1-1 सांसद भी आज मंत्री पद की शपथ लेंगे।
बता दें कि इस बार लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी लोकसभा की 543 सीटों में से बहुमत के 272 के आंकड़े से दूर रह गई है। भाजपा को चुनाव में 240 सीटों पर जीत मिली है और बहुमत से 32 सीट दूर रह गई है। ऐसे में इस बार मोदी सरकार के लिए एनडीए के सहयोगी दलों की भूमिका काफी अहम हो गई है।

इस चुनाव में टीडीपी ने 16 तो जदयू ने 12 सीटों पर जीत दर्ज की है। भाजपा के बाद टीडीपी और जदयू एनडीए के दूसरे औ तीसरे सबसे बड़े दल के तौर पर सामने आए हैं। शपथ ग्रहण से कुछ घंटे पहले ही टीडीपी नेता जयदेव गल्ला ने कहा कि राम नायडू और चंद्रशेखर पेम्मासानी केंद्र सरकार में मंत्री पद संभालेंगे।
मोदी सरकार के मंत्रिमंडल में सहयोगी दलों के 12 सांसदों को जगह मिल सकती है। जिसमे से टीडीपी व जदयू को 2-2 और अन्य दलों के 1-1 सांसद को मंत्री पद मिल सकता है। बता दें कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर शपथ ग्रहण से पहले बैठक हुई, जिसमे आज मंत्री पद की शपथ लेने वाले सांसद शामिल थे।
आज सुबह पीएम आवास पर चाय पर जिन सांसदों को आमंत्रित किया गया उसमे जदयू के ललन सिंह,राम नाथ ठाकुर, शिवसेना के प्रताप राव जाधव, आरएलडी के जयंत चौधरी, लोक जन शक्ति पार्टी के चिराग पासवान, जनता दल सेक्युलर एचडी कुमारस्वामी, एजेएसयू के चंद्र प्रकाश चौधरी, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के रामदास आठवले, अपना दल की अनुप्रिया पटेल, हिंदुस्तानी आवामी मोर्चा के जीतन राम मांझी शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications