मोदी ने बिना नाम लिए राहुल का उड़ाया मजाक कहा, उम्र बढ़ी पर समझ नहीं

नयी दिल्ली (ब्यूरो)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लोकसभा को बोल रहे हैं। मोदी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर जवाब दे रहे हैं। मोदी ने कहा राष्ट्रपति सर्वोच्च हैं और उनके प्रति आभार व्यक्त करते हैं। अपने संबोधन में मोदी ने विचार रखने वाले सभी सदस्यों का शुक्रिया अदा किया। जानिए लोकसभा में पीएम मोदी ने क्या कहा:

narendra modi

पीएम मोदी के एक के बाद एक हमले से कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को लोकसभा से बाहर निकलते देखा गया।
  • मैं नया हूं, आप अनुभवी हैं, आए साथ मिलकर काम करते हैं।
  • अफसरों के भरोसे देश को नहीं छोड़ सकते।
  • हेडलाइन की चिंता में तू-तू मै-मै ठीक नहीं।
  • राहुल के अध्यादेश फाड़ने का भी मोदी ने ज़िक्र किया।
  • बोलने की आजादी पर मोदी ने स्टालिन- क्रुश्चेव की कहानी सुनाई- सार ये है कि जो पहले बोल नहीं पा रहे थे, वो अब बोल रहे हैं।
  • मैं कैसे कह सकता हूं कि रेल मैंने शुरू की? आप कह सकते हैं, आप तो कुछ भी कह सकते हैं।
  • हमसे कोई भी सवाल पूछ सकता है, कोई है जिनसे कोई नहीं पूछ सकता है।
  • मेरी सरकार काम करने वाली सरकार है, आंकड़े गवाह हैं।
  • कांग्रेस फूड सिक्योरिटी के गीत गाती है, लेकिन 2014 तक 11 राज्यों ने इसे स्वीकार नहीं किया था, आज भी 8 में से चार राज्यों में कांग्रेस का शासन जिसने इसे स्वीकार नहीं किया है।
  • विपक्ष की चिंता ये है जो वो 60 साल में नहीं कर पाई, उसे हम अच्छा कैसे कर रहे हैं।
  • 100 दिन के रोजगार का लक्ष्य कभी पूरा नहीं हुआ।
  • मनरेगा विफलताओं का स्मारक है।
  • मोदी ने कहा- 18000 गांव में बिजली नहीं है, ये आप ही देन है, अगर ये नहीं होता तो हम ये कैसे करते।
  • मोदी ने कांग्रेस का जमकर मज़ाक उड़ाया।
  • कांग्रेस ने देश में गरीबी की जड़ें इतनी जमा दी हैं कि मोदी उखड़ जाएगा गरीबी नहीं।
  • गरीबी एनडीए सरकार की सफलता का स्मारक नहीं है।
  • कुछ लोग मंदबुद्धि के हैं, देर से बात समझ में आती है।
  • राहुल गांधी का बिना नाम लिए पीएम मोदी ने किया हमला।
  • कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के बुधवार को लोकसभा में बयान पर व्यंग्य कसते हुए उन्होंने कहा कि कुछ सांसद मनोरंजन भी कराते हैं, जिससे चलते विपक्ष के प्रतिभावान सांसद नहीं बोल पाते।
  • पीएम ने कहा कि हीन भावना की वजह से सदन को चलने नहीं दिया जा रहा है। हल्ला करने वालों को अपनी चिंता है।
  • विपक्ष में तेजस्वी और विद्धान हैं, उन्हें इसलिए नहीं बोलने दिया जा रहा है कि विपक्ष में कोई ताकतवर नहीं हो जाए।
  • सदन क्यों नहीं चलने दिया जा रहा है, इसका जवाब देते हुए पीएम ने कहा कि ये इसलिए नहीं कि ताकत दिखाई जा रही है, भले ही संख्या कम है, हीनता के भाव के कारण सदन नहीं चलने नहीं दिया जा रहा है
  • अपना एजेंडा नहीं देश का एजेंडा सोचें।
  • राजनीति नहीं राष्ट्रनीति पर सोचें।
  • ऐसा हो कि 8 मार्च को केवल महिलाएं संसद में बोलें। (आपको बता दें कि 8 मार्च को अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है।)
  • एक हफ्ते ऐसा हो कि सिर्फ नए सांसद बोले, ताकि सदन में विचारों की ताजगी भरी हवा मिले।
  • हमें 14 साल से प्रमाण पत्र मिल रहे हैं।
  • मोदी ने कहा कि जनहित के कई बिल अटके हैं, उसे पास होना चाहिए।
  • GST बिल कांग्रेस का है, लेकिन इस बिल को रोका जा रहा है।
  • संसद में बिल रोक कर किसी का फायदा नहीं होगा।
  • राजीव गांधी ने सदन चलने की वकालत की थी, और हमें बड़ों की बात माननी चाहिए।
  • संसद नहीं चलने से विपक्ष का नुकसान ज्यादा है।
  • संसद की कार्यवाही नहीं चलने से देश पीड़ित है।
  • संसद की गरिमा बनी रहनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+