मुंबई: मॉडल के पूर्व प्रेमी ने सोशल मीडिया पर शेयर कर दी न्यूड PHOTO, केस दर्ज

25 वर्षीय मॉडल मे बताया कि उसे फोटो के बारे में एक दोस्त से जानकारी मिली थी। जुहू पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा कि अभिनेत्री ने बताया है कि फोटो उसके पूर्व प्रेमी ने अपलोड की है।

मुंबई। एक मॉडल और अभिनेत्री ने जुहू पुलिस से शिकायत देकर अपने पूर्व प्रेमी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। मॉडल ने आरोप लगाया कि उसके पूर्व प्रेमी ने ट्विटर पर उसकी न्यूड फोटो अपलोड कर दी और सोशल मीडिया पर उसका पीछा कर रहा है। मॉडल थाणे में रहती है इसलिए पुलिस ने केस स्थानीय थाने में ट्रांसफर कर दिया है।

मुंबई: मॉडल के पूर्व प्रेमी ने सोशल मीडिया पर शेयर कर दी न्यूड PHOTO, केस दर्ज

तीन साल तक साथ थे दोनों
25 वर्षीय मॉडल मे बताया कि उसे फोटो के बारे में एक दोस्त से जानकारी मिली थी। जुहू पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा, 'अभिनेत्री ने बताया है कि फोटो उसके पूर्व प्रेमी ने अपलोड की है। वह अंधेरी में रहता है।' अपनी शिकायत में मॉडल ने कहा, 'वह सोशल मीडिया पर भी मेरा पीछा करता है। कुछ महीनों पहले ही मैं उससे अलग हुई हूं। हम दोनों करीब तीन साल से रिलेशनशिप में थे। इसी दौरान उसने मेरी न्यूड तस्वीरें ली थीं। मैंने देखा कि फोटो उसके अकाउंट से अपलोड की गई थी।' READ ALSO: महिला कैदियों से रेप और टॉर्चर, जेलों में पूछताछ के नाम पर अत्याचार

पुलिस ने दर्ज किया केस
पुलिस ने शिकायत मिलने पर आईपीसी की धारा 354 ए (यौन उत्पीड़न), 354 डी (पीछा करना और इंटरनेट पर महिला के प्रति अपराध) और आईटी एक्ट की धारा 67 (आपत्तिजनक सामग्री प्रकाशित करने) के तहत केस दर्ज किया है। चितलसार पुलिस के सीनियर इंस्पेक्टर जीडी पिंगाले ने कहा कि वे केस के मुंबई से ट्रांसफर होने का इंतजार कर रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+