पति, पत्नी और मॉडल: सुनीता की डायरी से खुले राज, करवाचौध पर रची मर्डर की साजिश

देश की राजधानी दिल्ली के बवाना इलाके में पिछले दिनों हुई महिला शिक्षक की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने शिक्षिका की हत्या के मामले में उसके पति और एंजल गुप्ता नाम की एक महिला मॉडल को गिरफ्तार किया है।

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली के बवाना इलाके में हुई महिला शिक्षक की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने शिक्षिका की हत्या के मामले में एंजल गुप्ता नाम की एक मॉडल को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार की गई मॉडल बॉलीवुड में आइटम सॉन्ग भी कर चुकी है। बताया जा रहा है कि महिला शिक्षक के पति और इस मॉडल के बीच प्रेम संबंध थे, जिसके बारे में शिक्षिका को पता था। पुलिस का कहना है कि अवैध संबंधों के चलते ही महिला शिक्षक की हत्या कराई गई थी। इन दोनों के अलावा हत्या की साजिश में शामिल मॉडल के मुंहबोले पिता को भी गिरफ्तार किया गया है।

डायरी से खुला अवैध संबंधों का राज?

डायरी से खुला अवैध संबंधों का राज?

आपको बता दें कि बीते सोमवार को सुबह स्कूल जाते समय सुनीता नामक स्कूल शिक्षिका की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिस दिन सुनीता की हत्या हुई, उन्हें उसी दिन स्कूल में अपने बैच के एकेडमिक कार्यों के लिए सम्मानित किया जाना था। सुनीता हरियाणा के सोनीपत जिले के फिरोजपुर में एक सरकारी स्कूल में प्राथमिक विद्यालय में टीचर थीं। सुनीता के परिजनों ने हत्या के पीछे उसके पति मंजीत का हाथ होने का शक जताया था। पुलिस को सुनीता की एक डायरी भी मिली थी, जिसमें उसकी और पति की कुछ पर्सनल बातों का जिक्र था।

करवाचौध पर बनाया हत्या का प्लान

करवाचौध पर बनाया हत्या का प्लान

इसके बाद पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर सुनीता के पति से पूछताछ शुरू की। केस की जांच में पुलिस को सुनीता के पति के अवैध संबंधों का पता चला। इसके बाद पुलिस ने सुनीता के पति मंजीत, उसकी प्रेमिका मॉडल एंजल गुप्ता और मॉडल के एक मुंहबोले पिता को मामले में आरोपी बनाया। पूछताछ और कुछ सबूतों के आधार पर पुलिस ने इस केस की गुत्थी सुलझाने का दावा किया और तीनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि करवाचौथ पर मंजीत ने सुनीता की हत्या की साजिश रची और सोमवार को उसकी हत्या करवा दी।

'मंजीत और एंजल गुप्ता ने रची साजिश'

'मंजीत और एंजल गुप्ता ने रची साजिश'

पुलिस के मुताबिक, 38 साल की सुनीता सोनीपत जिले के फिरोजपुर में एक सरकारी स्कूल में प्राथमिक विद्यालय में टीचर थीं। साल 2016 में सुनीता को मंजीत के अवैध संबंधों के बारे में पता चला। इसे लेकर कई बार दोनों के बीच झगड़ा भी हुआ। मंजीत के अवैध संबंधों को लेकर दोनों के बीच तनाव रहने लगा। इसके बाद मंजीत ने अपनी पत्नी सुनीता की हत्या की योजना बनाई, ताकि वो अपनी प्रेमिका और मॉडल एंजल गुप्ता से शादी कर सके। इस साजिश में उसकी प्रेमिका ने भी उसका साथ दिया। इस काम के लिए दोनों ने बदमाशों को सुनीता की हत्या की सुपारी दी।

कई आइटम सॉन्ग कर चुकी है मॉडल एंजल गुप्ता

कई आइटम सॉन्ग कर चुकी है मॉडल एंजल गुप्ता

इस मामले में शुक्रवार को गिरफ्तार की गई मॉडल एंजल गुप्ता एक उभरती हुई एक्ट्रेस है, जो बॉलीवुड में कई आइटम सॉन्ग भी कर चुकी है। एंजल गुप्ता ने अपनी एक वेबसाइट भी बनाई हुई है, जिसपर उसने अपने लेटेस्ट फोटो, इवेंट और बाकी जानकारियों डाली हुई हैं। पुलिस के मुताबिक मॉडल एंजल गुप्ता के सुनीता के पति मंजीत से अवैध संबंध थे। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग की जानकारी उसके एक मुंहबोले पिता को भी थी। मंजीत और एंजल गुप्ता शादी करना चाहते थे और इसीलिए दोनों ने सुनीता को अपने रास्ते से हटाने की योजना बनाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+