देशभर में कहीं भी करें बात, लेकिन खर्च करने होंगे सिर्फ 10 पैसे प्रति मिनट
नयी दिल्ली। आज के आधुनिक परिवेश में लोगों का अधिकांश वक्त मोबाईल फोन में बीतता है। अपने परिवारवालों से दूर रहने वाले, अपनी फ्रेंड और गर्लफ्रेंड से घंटों बाते करने वालों की तादात कम नहीं है, लेकिन इस खबर को पढने के बाद मोबाईल फोन से आपकी बातें करने का समय और लंबा हो जाएगा। अब आप मोबाईल फोन से देशभर में कहीं भी बात सिर्फ 10 पैसे प्रति मिनट में कर सकेंगे।

देश की एक बड़ी टेलीकॉम कंपनी एयरसेल ने पहली बार एक नई सेवा शुरू की है जिसके तहत महज 10 पैसे प्रति मिनट की दर से आप देश में कहीं भी बातें कर सकेंगे। कंपनी ने इस यूनाइटिंग इंडिया@10पैसे का नाम दिया गया है। ये ऑफर मोबाइल कंपनी एयरसेल दे रही है।
कंपनी का दावा है कि यह अब तक सबसे सत्ता दर है। 10 पैसे प्रति मिनट कॉल रेट के ऑफर के लिए ग्राहकों को 30 दिनों तक असीमित म्यूजिक पैक भी मिलेगा। आपको बता दें के दिल्ली में ग्राहकों के लिए विशेष कोम्बो पैक 71 रुपये से लेकर 149 रुपये का है। ये ऑफर 30 दिनों के लिए वैध है।












Click it and Unblock the Notifications