'छठ पूजा पटना' मोबाइल एप लॉन्च, अब पूजा होगी और आसान
छठव्रतियों और शहरवासियों की सुविधा के लिए पटना जिला प्रशासन की ओर से 'छठ पूजा पटना' मोबाइल एप तैयार किया गया है।
पटना। बिहार के सबसे बड़े पर्वों में से एक है 'छठ', इसी बात के मद्देनजर पटना जिला प्रशासन ने छठ पूजा का ऐप लॉन्च किया है, जिससे पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की असुविधा ना हों।
इस मोबाइल ऐप का नाम है 'छठ पूजा पटना', जिसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करके पूजा से जुड़ी हर जानकारी प्राप्त की जा सकती है। बुधवार को पटना के कमिश्नर आनंद किशोर ने इस मोबाइल एप्लीकेशन को लॉन्च किया है।
खास बातें
- इस ऐप के जरिए लोगों को पता चल जाएगा कि किस घाट पर कितनी भीड़ है।
- जिससे लोग वहां पहुंच सकेंगे जहां भीड़ कम होगी।
- श्रद्धालु जब डूबते और उगते सूरज को अर्घ्य देने घाटों के आएंगे तो अपनी गाड़ियां कहां पार्क करेंगे इसकी जानकारी भी ऐप पर होगी।
- पार्किंग की जगह से घाटों की दूरी कितनी होगी, ये भी ऐप बताएगा।













Click it and Unblock the Notifications