दिल्ली: युवक के अपहरण के शक में भीड़ ने छह अफ्रीकन नागरिकों को घेरा, पुलिस ने बचाया
दिल्ली: युवक की बलि के शक में भीड़ ने छह अफ्रीकन नागरिकों के घर को घेरा, पुलिस ने निकाला
नई दिल्ली। दिल्ली के द्वारका में गुरुवार शाम को स्थानीय भीड़ ने एक युवक के गायब करने के शक में छह अफ्रीकन नागरिकों को घेर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने इन नागरिकों को घरों से निकाला और थाने लेकर आई। इन नागरिकों के युवक को गायब कर बलि देने की अफवाह पर भीड़ उनके फ्लैट पर इकट्ठा हुई, हालांकि पुलिस ने समय से पहुंच किसी अनहोनी को टाल दिया।

तंजानिया के चार और नाइजीरीयाई के दो नागरिकों को दिल्ली पुलिस ने द्वारका इलाके से बचाया। पुलिस को उनके खिलाफ कई कॉल्स मिले थे जिनमें कहा गया था कि उन्होंने एक बच्चे को अगवा कर लिया है। दिल्ली पुलिस को यह सूचना भी मिली थी कि उनपर हमला किया जा रहा है जिसके बाद उन्हें बचाया गया। बाद में सामने आया कि जिस युवक के गायब होने के सूचना गलत थी, युवक का अपहरण नहीं हुआ था। पुलिस ने बताया कि किसी तरह का हमला विदेशी नागरिकों पर नहीं हुआ है।
दिल्ली में पहले भी अफ्रीकन नागरिकों पर हमले की बात सामने आती रही है। अक्टूबर में सावित्री नगर में एक नाईजरिया के एक नागरिक पर हमले की बात सामने आई थी। इस हमले का एक वीडियो भी सामने आया था। वहीं नोएडा में भी इस तरह के हमले की बात सामने आई थी। अफ्रीकन नागरिकों के बच्चों की चोरी और अपहरण की अफवाहों पर ही ये हमले हर बार हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications