मॉब लिंचिंग: मोबाइल चोरी के शक में बिहार-गुजरात में दो युवकों की पीट-पीटकर हत्या

नई दिल्‍ली। देश में मॉब लिंचिंग की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामले गुजरात और बिहार से सामने आए हैं, जहां भीड़ ने छोटी सी बात पीट-पीटकर दो लोगों की हत्‍या कर डाली। बिहार के मुजफ्फरपुर में अहियापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक जगह आती है जगदंबा नगर। यहां मोबाइल चोरी के आरोप में एक युवक भीड़ ने पीट-पीटकर हत्‍या कर दी। पुलिस को मिली जानकारी के मुताबिक, बिहार में भीड़ ने दो लोगों को घर में बंद करके पीटा। इनमें एक का नाम है- अर्जुन सहनी और दूसरे का नाम बिट्टू सहनी। इन दोनों लड़कों को भीड़ ने चौराहे पर नहीं पीटा बल्कि उन्‍हें अगवा कर घर में बंद किया और उसके बाद उन्‍हें बुरी तरह पीटा। पिटाई से अर्जुन ने दम तोड़ दिया।

मोबाइल चोरी के शक में बिहार-गुजरात में दो युवकों की हत्या

भीड़ की मारपीट का वीडियो भी सामने आया

बिहार में भीड़ की मारपीट का एक वीडियो भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवक की मौत उसका शव सड़क किनारे फेंक दिया गया। दूसरी ओर बिट्टू सहनी की हालत बेहद गंभीर है और उसे पुलिस ने मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच में भर्ती कराया है। अर्जुन सहनी के भाई रवींद्र सहनी ने पुलिस में जो रिपोर्ट दर्ज कराई है, उसमें 6 लोगों के नाम हैं- सोभन कुमार, धीरज कुमार, राजा कुमार, मंजीत कुमार, छोटू कुमार, नन्हका कुमार सहित 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट और हत्या का आरोप लगाया है।

पुलिस ने दर्ज कर लिया केस, जांच आगे बढ़ी

हिंसक भीड़ की पिटाई से गंभीर रूप से घायल बिट्टू सहनी ने बताया कि निर्दोष होने की बात कहने पर भी लोग उन्हें मारते रहे। उसने बताया कि लोग अर्जुन के बेहोश होने के बाद भी लोग लगातार उसे पीट रहे थे, जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मॉब लिंचिंग की घटना के बारे में अहियापुर के थानाध्यक्ष मनोज सिंह ने बताया कि अर्जुन की हत्‍या और बिट्टू की पिटाई के मामले में केस दर्ज कर लिया गया है, आगे की जांच जारी है।

गुजरात में भी मॉब लिन्चिंग में युवक की मौत

बिहार के अलावा गुजरात के दाहोद में भी मॉब लिंचिंग की घटना हुई है। यहां मोबाइल चोरी के आरोप में भीड़ ने दो युवकों को बुरी तरह पीटा, जिसमें से एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर हालत में अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। अजमेर मेहताल धानपुर तहसील के उंडारका का रहने वाला था, जबकि घायल अन्य युवक गरबाडा तहसील के खुजरिया गांव का रहने वाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+