कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में हुई तोड़फोड़, अब सुकांत मजूमदार ने सरकार को लिया आड़े हाथों

Kolkata Doctor News: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी लेडी डॉक्टर के साथ हुई हैवानियत के बाद से लोगों में भारी गुस्सा है। इस बीच, बुधवार की देर रात गुस्साई भीड़ ने अस्पताल में तोड़-फोड़ की।

इस घटना से डॉक्टर्स से लेकर मरीजों और आम लोगों तक की जिंदगी को खतरें में डाल दिया। इस दौरान अराजक तत्वों ने एक घंटे तक अस्पताल में तांडव मचाया। इस घटना पर अब केंद्रीय मंत्री और पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार का बयान सामने आया है।

Sukanta Majumdar

सुकांत मजूमदार ने 14 अगस्त को आरजी कर मेडिकल पर भीड़ के हमले के बाद राज्य पुलिस और तृणमूल कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लिया। मजूमदार ने दावा किया कि डॉक्टरों को भीड़ ने पीटा और पुलिस ने हस्तक्षेप करने के लिए कुछ नहीं किया, वो चुचाप खड़ी रही।

मजूमदार ने कहा, 'पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था नहीं है। देर रात करीब 2000-2500 लोगों की भीड़ ने परिसर में प्रवेश किया और डॉक्टरों पर हमला किया। डॉक्टरों को पीटा गया और धमकाया गया, पुलिस चुप रही। अगर कोई राज्य सरकार अपनी राजधानी में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में असमर्थ है, तो उसे सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है।'

इतना ही नहीं, सबूत मिटाने की कोशिश की गई...मैं कल आरजी कर मेडिकल कॉलेज पहुंचकर विरोध प्रदर्शन करूंगा। इस बीच, आरजी कर मेडिकल कॉलेज की नर्सों ने आरोप लगाया कि भीड़ ने कॉलेज के सेमिनार हॉल से सबूत नष्ट करने का प्रयास किया, जहां 9 अगस्त को एक जूनियर डॉक्टर के साथ बलात्कार किया गया और उसकी हत्या कर दी गई।

वहीं, अब पुलिस ने इन आरोपों से इनकार किया है। जबकि, प्रत्यक्षदर्शियों ने दावा किया कि भीड़ ने कॉलेज के उस हिस्से में तोड़फोड़ की जहां यह जघन्य घटना घटी थी। कोलकाता पुलिस ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि भीड़ के हमले के दौरान अपराध स्थल को प्रभावित नहीं किया गया।

डॉक्टरों ने फिर शुरू की हड़ताल
फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन इंडिया (FORDA) ने घोषणा की है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जातीं, वे अपनी हड़ताल जारी रखेंगे। यह फैसला तब लिया गया जब अस्पताल के बाहर शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों पर हमला किया गया। FORDA ने पहले स्वास्थ्य मंत्रालय से मिले आश्वासन के बाद अपनी हड़ताल वापस ले ली थी।

MBBS के छात्र ने क्या कहा?
एमबीबीएस के अंतिम वर्ष के छात्र ने पीटीआई को बताया कि डॉक्टर शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन कर रहे थे, तभी भीड़ ने उन पर हमला कर दिया और अस्पताल परिसर में घुस गई। इस घटना के बाद डॉक्टरों ने देश भर में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

अभिषेक बनर्जी ने क्या कहा
तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी ने हिंसा की निंदा करते हुए कहा, 'आरजी कार में आज रात हुई गुंडागर्दी और तोड़फोड़ ने सभी स्वीकार्य सीमाओं को पार कर दिया है।" उन्होंने कोलकाता पुलिस से 24 घंटे के भीतर जिम्मेदार लोगों को गिरफ्तार करने का आग्रह किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+