Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

VIDEO: MNS कार्यकर्ताओं का उत्तर भारतीयों पर फिर चला डंडा, दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

मंगलवार को सांगली की सड़कों पर 'लाठी चलाओ भैया हटाओ' अभियान देखने को मिला। मनसे के कार्यकर्ताओं ने सांगली में काम करने वाले मजदूरों को पीटा और उनकी मदद के लिए कोई सामने नहीं आया।

सांगली। महाराष्ट्र के सांगली जिले में मंगलवार को मनसे के कार्यकर्ताओं द्वारा उत्तर भारतीय लोगों को बुरी तरह से पिटाई करने का मामला सामने आया है। मंगलवार को मनसे के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उत्तर भारतीयों को दौड़ा-दौड़ाकर मारने से शर्मसार घटना घटी है। उत्तर भारतीयों को लेकर एक बार फिर से महाराष्ट्र में राजनीतिक मुद्दा तूल पकड़ता हुआ नजर आ रहा है। मंगलवार को सांगली की सड़कों पर 'लाठी चलाओ भैया हटाओ' अभियान देखने को मिला। मनसे के कार्यकर्ताओं ने सांगली में काम करने वाले मजदूरों को पीटा और उनकी मदद के लिए कोई सामने नहीं आया। मनसे कार्यकर्ताओं ने ये अभियान इसलिए चलाया कि सांगली स्थित एमआईडीसी में गैर मराठियों को नौकरी दी जा रही है।

MNS Workers beat North Indians badly in Maharashtra

यहां 80 फीसदी नौकरी सिर्फ और सिर्फ मराठी को दी जाए, दूसरे प्रांत के लोगों की वजह से अपराध बढ़ने का आरोप मनसे के कार्यकर्ताओं द्वारा लगाया गया है। इस घटना में तीन स्थानीय कार्यकर्ताओं को देर रात गिरफ्तार किया गया है। आज भी बहुत से कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी हो सकती है। गिरफ्तार किए हुए तीनों आरोपियों पर उत्तर भारतीय लोगों पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया गया है।

MNS Workers beat North Indians badly in Maharashtra

इस घटना के बाद से सांगली में रहने वाले और रोजी-रोटी के लिए आनेवाले उत्तर भारतीय काफी सहमे हुए हैं। ऐसा पहली बार नहीं है जब मनसे ने इस तरह की राजनीति करते हुए उत्तर भारतीयों पर हमला किया है। इससे पहले भी मनसे के कार्यकर्ताओं ने मुंबई में उत्तर भारतीय ऑटोवालों पर हमला किया था। कुछ लोग इसे सिर्फ वोट के लिए गंदी राजनीति बता रहे हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+