अजान के लिए लाउडस्पीकर की क्या जरूरत है, घर में पढ़ें नमाज: राज ठाकरे

मुंबई। महाराष्ट्र नव निर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे ने अजान के समय मस्जिदों में बजने वाले लाउडस्पीकरों और सड़क पर नमाज अदा करने को लेकर विरोध जताया है। राज ठाकरे ने कहा कि नमाज पढ़ने के लिए लाउडस्पीकर की क्या जरूरत है, इसके साथ ही उन्होंने कहा कि नमाज घर में पढ़ो रास्ता क्यों बंद करते हो। यह पहली बार नहीं है जब मुंबई में अजान को लेकर इस तरह का बयान दिया गया है। इससे पहले सिंगर सोनू निगम भी इस आपत्ति जता चुके हैं।

Raj Thackeray

मनसे के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राज ठाकरे ने कहा कि, मैं मुस्लिमों से हमेशा पूछता हूं कि अजान के लिए आपको लाउडस्पीकर की क्या जरूरत है? आप क्या दिखाना चाहते हैं? अगर आप नमाज अदा करना चाहते हैं तो इसे घर पर करिए। आप इसे सड़क पर क्यों अदा करते हैं? सब लोग अपनी-अपनी जिम्मेदारी खुद समझो। जिससे देश या राज्य में किसी भी तरह के संघर्ष की स्थिति पैदा न हो।

राज ठाकरे ने मराठा आंदोलन का समर्थन किया है। उन्होंने आंदोलन के दौरान हुई हिंसा के लिए राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा, सरकार अगर शासन नहीं कर सकती तो उसे हट जाना चाहिए। जनता की भावनाओं के साथ सरकार को खिलवाड़ नहीं करना चाहिए।

राज ठाकरे ने कहा कि, सरकार को ईमानदारी से मराठा आरक्षण पर अपनी भूमिका और इरादे स्पष्ट करने चाहिए। आरक्षण जाति के आधार पर ना होकर आर्थिक आधार पर दिया जाना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+