Lok Sabha elections 2019: राज ठाकरे की पार्टी MNS इस बार नहीं लड़ेगी लोकसभा चुनाव
Lok Sabha elections 2019: राज ठाकरे की पार्टी MNS इस बार नहीं लड़ेगी लोकसभा चुनाव
नई दिल्ली। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना पार्टी इस बार लोकसभा चुनाव में अपने प्रत्याशी नहीं उतारेगी। राज ठाकरे ने इस बार चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है। राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार उनकी पार्टी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेगी।

गौरतलब है कि फरवरी और मार्च की शुरुआत में कयास लगाए जा रहे थे कि राज ठाकरे एनसीपी के उम्मीदवारों को समर्थन देने की घोषणा कर सकते हैं। एमएनएस को कांग्रेस-एनसीपी महागठबंधन में शामिल करने के लिए एनसीपी प्रमुख शरद पवार और अजित पवार ने जोर आजमाइश की थी। हालांकि उनकी बात नहीं बन सकी। राज ठाकरे ने महागठबंधन में राज को शामिल करने से साफ इंकार कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications