महाराष्ट्र: अनिश्चितताओं के बीच एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार से मिले राज ठाकरे
मुंबई। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के बाद राज्य में नई सरकार को गठन को लेकर असमंजस और बढ़ता जा रहा है। शनिवार को मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने एनसीपी प्रमुख शरद पवार से मुलाकात की है। यह मुलाकात शरद पवार के घर पर हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह बैठक 15 मिनट तक चली है। सूत्रों के अनुसार, हाल ही में संपन्न महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के परिणामों पर चर्चा की गई। हालांकि बैठक के क्या उद्देश्य था, अभी तक इस पर अधिकारिक बयान नहीं आया है।

अगली महाराष्ट्र सरकार को लेकर चल रही अनिश्चितताओं के बीच ये बैठक हुई। शिवसेना और भाजपा जिन्होंने एक गठबंधन में महाराष्ट्र चुनाव लड़ा था। उनके पास सरकार बनाने के लिए पर्याप्त संख्या है, लेकिन पार्टियां मुख्यमंत्री पद को लेकर लड़ रही हैं। शिवसेना चाहती है कि मुख्यमंत्री पद दोनों के हों, जबकि भाजपा ऐसा करने के मूड में नहीं है। बीजेपी और शिवसेना बीच चल रहे मतभेद के बीच ऐसे संकेत मिले थे कि, शिवसेना कांग्रेस और एनसीपी गठबंधन के विकल्प को तलाश कर सकती है।
हाल ही में संपन्न हुए चुनावों में बीजेपी ने जहां 105 सीटें जीती थीं वहीं शिवसेना के खाते में 56 सीटें आईं थीं। उधर कांग्रेस ने 44 सीटें और एनसीपी ने 54 सीटों पर जीत दर्ज की थी। वहीं शिवसेना की एनसीपी और कांग्रेस के समर्थन से महाराष्ट्र में सरकार बनाने की संभावना की खबरों के बीच पवार ने कहा कि, मुख्यमंत्री पद के बंटवारे को लेकर बीजेपी और उसके सहयोगी दल शिवसेना के बीच चल रहे गतिरोध को बचकाना बताया।
शरद पवार ने कहा था कि हमारे पास स्पष्ट बहुमत नहीं है। जनता ने हमें विपक्ष में बैठने को कहा है। हम उस जनादेश को स्वीकार करते हैं और ध्यान रखेंगे कि हम उस भूमिका को प्रभावी ढंग से निभाएं। शिवसेना इस बात पर जोर दे रही है कि ढाई-ढाई साल में भाजपा और उसके मुख्यमंत्री बारी बारी से बनें। भाजपा ऐसी व्यवस्था को लागू करने की इच्छुक नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications