MNC एग्जीक्यूटिव पर लगा यौन शोषण का आरोप, शादी से मना करने पर वीडियो का बनाकर ब्लैकमेलिंग का दर्ज हुआ केस

गुरुग्राम: दिल्ली से सटे गुरुग्राम में स्थिति एक मल्टीनेशनल कंपनी में 25 साल के एग्जीक्यूटिव द्वारा 24 साल की कलिग के साथ यौन उत्पीड़न करने और वीडियो क्लिप बनाकर उसे ब्लैकमेल करने उसे सोशल मीडिया पर शेयर करने की देने का मामला सामने आया है। मामला सामने आने के बाद कंपनी ने एग्जीक्यूटिव के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली की रहने वाली महिला ने सोमवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

MNC execustive allegedly physical assault and blackmailed women colleague in gurugram

महिला ने अपने शिकायत में कहा है कि वो आरोपी को पिछले एक साल से जानती है, उसने सितंबर में उसे प्रपोज भी किया था। पुलिस ने कहा कि जब महिला ने उसके प्रपोजल को ठुकरा दिया तो उसने यह कहकर उस पर दबाव बनाना शुरू कर दिया कि अगर वह उससे दोस्ती नहीं करेगी तो उसकी कलाई काट देगा और सिर फोड़ देगा। सहायक पुलिस आयुक्त अमन यादव ने कहा कि दबाव के बाद उसने महिला से बात करना शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें- पत्नी से जज के खिलाफ जबरन दर्ज कराया यौन शोषण का केस, गिरफ्तार

फरवरी के अंतिम सप्ताह में एग्जीक्यूटिव ने महिला को सोहना रोड पर स्थित अपने घर पर बुलाया और कथित तौर पर उसका यौन उत्पीड़न किया। महिला ने शिकायत में कहा है कि वो उससे शादी करना चाहता था और उसने उसके इस बारे में माता-पिता से बात करने के लिए भी कहा था। शिकायत मिलने के बाद सोमवार को सदर पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) और 506 (अपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

महिला ने शिकायत में कहा कि उस व्यक्ति को उसका पता और उसके पिता के मोबाइल नंबर कंपनी के रिकॉर्ड से मिला है। यादव ने कहा कि जब महिला ने उससे इस बारे में सवाल किया तो उसने धमकी देते हुए कहा कि अगर उसके परिवार ने उसकी शादी का विरोध किया वह वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर देगा। महिला ने कहा कि शुक्रवार को उसने ऑफिस में वो वीडियो भी दिखाया जिसको वो शेयर करने की बार-बार धमकी दे रहा था। महिला को उस समय भी हैरानी हुई जब उसने शख्स को व्हाट्सएप पर ब्लॉक कर दिया था जिसके वो उसके घर तक आ गया था और दूसरे नंबर से कॉल कर अनब्लॉक करने के लिए कहा।

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में पत्रकार पर नौकरानी से यौन शोषण का आरोप, पीड़िता ने सुनाई आपबीती

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+