MLC चुनाव के लिए बिहार और UP के BJP उम्मीदवारों की सूची जारी, जानें कौन-कौन मैदान में?
लोकसभा चुनाव के अब कुछ ही महीने शेष रह गए हैं। ऐसे में सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारियों में जुट चुके हैं। इसी कड़ी में, बिहार और यूपी में एमएलसी चुनाव 21 मार्च को होने हैं। जिसको लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने शनिवार को बिहार और उत्तर प्रदेश में विधान परिषद चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी की।
बिहार में चुनाव वाली 11 सीटों में से बीजेपी ने फिलहाल 3 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। उत्तर प्रदेश में 13 एमएलसी सीटों पर उम्मीदवार लड़ेंगे और बीजेपी ने 7 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 11 मार्च है। आइए जानते हैं किसको मिला टिकट?

बिहार में, बीजेपी ने एमएलसी चुनाव 2024 के लिए मंगल पांडे, डॉ. लाल मोहन गुप्ता और अनामिका सिंह को मैदान में उतारा है, जबकि उत्तर प्रदेश में विजय बहादुर पाठक, महेंद्र कुमार सिंह, मोहित बेनीवाल, अशोक कटारिया, धर्मेंद्र सिंह, रामतीरथ सिंघल और संतोष सिंह के साथ मैदान में है।
झारखंड से राज्यसभा उम्मीदवार का ऐलान
वहीं, बीजेपी ने राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव को लेकर झारखंड से अपने उम्मीदवार का ऐलान भी कर दिया है। झारखंड से बीजेपी ने डॉ. प्रदीप वर्मा को चुनावी रण में उतारा है। आपको बता दें कि झारखंड में दो सीटों के लिए राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव 21 मार्च को होने वाले हैं।11 मार्च तक नामांकन दाखिल किया जा सकेगा। 12 मार्च को नाम वापसी की अंतिम तारीख है। तीन मई को बीजेपी के समीर उरांव और कांग्रेस के धीरज प्रसाद साहू का कार्यकाल खत्म हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications