दिल्ली से मेरठ तक फैला है अमानतुल्लाह खान का साम्राज्य, जानिए कितनी संपत्ति के मालिक हैं आप विधायक
ओखला से आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान को प्रवर्तन निदेशालय ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में हिरासत में लिया है। यह गिरफ्तारी दिल्ली वक्फ बोर्ड में नियुक्तियों और संपत्तियों को पट्टे पर देने में कथित अनियमितताओं से संबंधित है। आप विधायक खान की संपत्तियाँ दिल्ली से लेकर मेरठ तक फैली हुई हैं। जिनकी कुल अनुमानित कीमत करोड़ों रुपए बताई जा रही है।
एक वेबसाइट के मुताबिक साल 2020 में विधायक अमानतुल्लाह खान की कुल संपत्ति का मूल्य लगभग 3.93 करोड़ रुपए है। उनकी पत्नी के पास भी 400 ग्राम सोना है। जिसकी कीमत करीब 16.4 लाख रुपए आंकी गई है। मेरठ में खान के पास 66 लाख रुपए की कृषि भूमि है। जबकि दिल्ली के ओखला में 2.3 करोड़ रुपए की गैर-कृषि भूमि और मेरठ में 41 लाख रुपए की गैर-कृषि भूमि भी शामिल है।

आप विधायक अमानतुल्लाह खान दिल्ली के जामिया नगर में 36 लाख रुपए के मकान में रहते हैं। उनकी शैक्षिक पृष्ठभूमि भी चर्चा में है। क्योंकि उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया से केवल 12वीं तक की पढ़ाई की है।
ईडी की इस जांच ने विधायक अमानतुल्लाह खान की संपत्ति और उनकी शैक्षिक योग्यता की ओर लोगों का ध्यान आकर्षित किया है। इससे सार्वजनिक पदों पर बैठे व्यक्तियों की संपत्ति और प्रबंधन में पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग और बढ़ गई है। इस मामले का परिणाम न केवल विधायक अमानतुल्लाह खान के लिए बल्कि सरकारी अधिकारियों के बीच पारदर्शिता और जवाबदेही के लिए भी एक महत्वपूर्ण मिसाल बन सकता है।












Click it and Unblock the Notifications