स्टालिन के हिंदी विरोधी रुख को 'यप्पा यप्पा स्टालिन अप्पा' कहकर ट्रोल किया गया, अन्नामलाई ने शेयर किया वीडियो
MK Stalin News: तमिलनाडु में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत कथित तौर पर तीसरी भाषा थोपने को लेकर राज्य में तेज बहस चल रही है। यह विवाद भाजपा और सत्तारूढ़ डीएमके गठबंधन के बीच लड़ाई में बदल गई है। सीएम स्टालिन को "हिंदी थोपने" के खिलाफ अपने रुख को लेकर जोरदार ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। स्टालिन के हिंदी विरोधी रुख को 'यप्पा यप्पा स्टालिन अप्पा' कहकर ट्रोल किया जा रहा है।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलाई ने स्टालिन के रुख का मज़ाक उड़ाते हुए एक वायरल पैरोडी वीडियो शेयर किया है। जिसमे डीएमके नेताओं के शब्दों की तुलना उनके बच्चों की शिक्षा से की गई है। इस गीत में डीएमके नेताओं और तमिलनाडु के छात्रों के बीच असमानता को उजागर किया गया है। ऐसा पहली बार है जब किसी सीएम को "हिंदी थोपने" के खिलाफ अपने स्टैंड के लिए ट्रोल किया जा रहा है।

दक्षिण के सबसे बड़े राज्य तमिलनाडु में बीजेपी सत्ता के शिर्ष पर अभी तक नहीं बैठ पाई है। मोदी लहर के बावजूद यह ऐसा राज्य है जहां "मोदी मैजीक" का असर कम ही देखने को मिलता है। अगले साल यहां विधानसभा चुनाव होने वाले है। इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि तमिलनाडु में कुछ तो चल रहा है। स्टालिन को सोशल मीडिया पर पहले से कहीं ज़्यादा ट्रोल किया जा रहा है। यह लडाई अब सीधे-सीधे भाजपा और डीएमके गठबंधन के बीच है।
अन्नामलाई ने शेयर किया वीडियो
तमिलनाडु राज्य के भाजपा अध्यक्ष अन्नामलाई ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X से एक 180 सेकेंड का पैरोडी वीडियो शेयर किया है। जिसमें नेशनल एजुकेशन पॉलिसी(NEP) भाषा नीति पर कथित पाखंड के लिए स्टालिन और पार्टी पर निशाना साधा गया है। इस पोस्ट को लाखों लोग देख चुके है। इसमें प्रभु देवा की सुपरहिट तमिल गीत, 'यप्पा यप्पा अयप्पा' का इस्तेमाल किया गया। इस गीत के माध्यम से डीएमके नेताओं एमके स्टालिन, उदयनिधि स्टालिन और कनिमोझी करुणानिधि पर कटाक्ष किया गया है।
इस वीडियो को शेयर करते हुए अन्नामलाई ने क्रियटर को धन्यवाद देते हुए लिखा है "डीएमके के दोहरे मानदंडों को उजागर करने के लिए धन्यवाद! वीडियो की शुरुआत 'यप्पा यप्पा स्टालिन अप्पा' से होती है - जो मुख्यमंत्री के भाषण का व्यंग्यात्मक संदर्भ है जिसमें वे बताते हैं कि जब छात्र उन्हें अप्पा (पिता) कहते हैं तो उन्हें कितनी खुशी होती है।
इसके बाद प्रभु देवा के गाने के दृश्य दिखाए जाते हैं, लेकिन बोल बदले हुए होते हैं। वीडियो में कनिमोझी द्वारा यह कहते हुए क्लिप शामिल हैं कि उनका बेटा सिंगापुर का नागरिक है और उदयनिधि ने स्वीकार किया है कि उनका बेटा इनबानिधि शिक्षा प्राप्त करने के लिए यूके गया है।












Click it and Unblock the Notifications