Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Mk-1A Fighter Jet: IAF के बेड़े में जल्द शामिल होंगे 97 तेजस फाइटर जेट, कांपेंगे दुश्मन देश, जानिए क्या है खास

Mk-1A Fighter Jet: रक्षा मंत्रालय ने मेक इंडिया के तहत सैन्य क्षमता को बढ़ाने के दिशा में एक बड़ा निर्णय लिया है। जिसके तहत विमान निर्माता हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड को 97 तेजस एमके-1ए लड़ाकू विमानों के निर्माण के लिए निविदा जारी की गई है। दावा किया जा रहा है कि इन लड़ाकू विमानों की लागत लगभग 67,000 करोड़ रुपए तक होने की उम्मीद है। युद्ध की परिस्थियों के अनुकूल बनाने के लिए इन खास विमानों में कई अहम फीचर्स की व्यवस्था की गई है।

नई पीढ़ी के लड़ाकू विमान LCA Mk-1A, LCA Mk-1 काफी हाईटेक फाइटर जेट हैं, जिन्हें पहले ही वायुसेना के बेड़े में शामिल किया जा चुका है। आगामी दशक में LCA तकनीकी के फाइटर जेट भारतीय वायुसेना की शक्ति के लिए बेहद अहम हैं।

Mk-1A Fighter Jet 97

रिपोर्ट्स के मुताबिक दुनिया की चौथी सबसे बड़ी वायु सेना, भारतीय वायुसेना को लगभग 350 एलसीए (एमके-1, एमके-1ए और एमके-2 संस्करण) संचालित करने की उम्मीद है। इन विमानों को लेकर करीब एक तिहाई का ऑर्डर पहले ही दिया जा चुका है। वहीं आगामी कुछ वर्षों में आगे के एचएएल के साथ अनुबंधन को भी पूरा करने की तैयारी की जा रही है।

शुक्रवार को एक बयान में स्क्वाड्रन अधिकारियों ने कहा कि रक्षा मंत्रालय ने भारतीय वायुसेना की क्षमताओं को मजबूत करने के लिए 97 हल्के लड़ाकू विमान (LCA MK-1A) के प्रस्तावित अधिग्रहण के लिए विमान निर्माता हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड को एक निविदा जारी की है।

LCA Mk-1A, LCA Mk-1 फाइटर जेट क्यों है खास?
वायुसेना के अधिकारियों के मुताबिक LCA Mk-1A, LCA Mk-1 अपडेटेड तकनीकी के लड़ाकू विमान हैं, जो पहले से ही IAF के बेड़े में शामिल हैं। एमके-1ए लड़ाकू विमानों में डिजिटल रडार चेतावनी रिसीवर, एक्सटरनल सिक्योरिटी जैमर पॉड, बेहतर रडार, उन्नत दृश्य-सीमा (BVR) हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइलें दागने की क्षमता है। आईएएफ के मुताबिक, LCA Mk-1A बेहतर एवियोनिक्स और इलेक्ट्रॉनिक्स से सुसज्जित होगा, उच्च हथियार पेलोड और अधिक रेंज तक मार करने की क्षमता होगी। फाइटर जेट को परिस्थिति के मुताबिक स्विच करने की भी सुविधा इस उच्च तकनीकी वाले विमान में मौजूद होगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+