मिजोरम सरकार ने किया Lockdown-4 का ऐलान, राज्य में नहीं है एक भी कोरोना मरीज फिर भी बढ़ाया लॉकडाउन

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए मिजोरम सरकार ने प्रदेश में जारी लॉकडाउन को 31 मई, 2020 तक के लिए बढ़ा दिया है। बता दें कि मिजोरम में अभी तक एक भी कोरोना वायरस का मामला सामने नहीं आया है लेकिन फिर भी जोरामथांगा सरकार ने COVID-19 की गंभीरता को समझते हुए लॉकडाउन को बढ़ाने का ऐलान किया है। बता दें कि मिजोरम से पहले देश के कई राज्यों ने पहले ही लॉकडाउन को बढ़ाने का ऐलान कर दिया है।

31 मई तक बढ़ाया लॉकडाउन

31 मई तक बढ़ाया लॉकडाउन

मालूम हो कि देशव्यापी लॉकडाउन का तीसरा चरण 17 मई, 2020 से समाप्त हो रहा है, इसी के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल में राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात की थी। इस बैठक में कई राज्यों ने लॉकडाउन बढ़ाने का सुझाव दिया था। इसके एक दिन बात पीएम मोदी ने देश को संबोधित करते हुए लॉकडाउन के चौथा चरण शुरू करने की बात कही थी। हालांकि उन्होंने यह भी कहा था कि चौथा चरण अलग रंग रूप का होगा।

संगठनों की बैठक में लिया गया फैसला

संगठनों की बैठक में लिया गया फैसला

लॉकडाउन का तीसरा चरण समाप्त होने के दो दिन पहले ही शुक्रवार को मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरामथंगा ने लॉकडाउन के 31 मई तक बढ़ाने की घोषणा कर दी है। एक अधिकारी ने बताया कि यह फैसला गैर सरकारी संगठनों, विभिन्न राजनीतिक दलों, चर्चों और डॉक्टरों समेत कई संगठनों की बैठक में लिया गया है। सभी ने लॉकडाउन की अवधि बढ़ाए जाने पर सहमति जताई है।

मिजोरम में अभी एक भी कोरोना का केस नहीं

मिजोरम में अभी एक भी कोरोना का केस नहीं

अधिकारी ने बताया कि विभिन्न टास्क समूहों की एक बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता मुख्य सचिव लालनुनमावी कुआंगो ने की। इस बैठक में यह निर्णय लिया गया कि लॉकडाउन को 17 मई के बाद भी बढ़ाया जाएगा। बैठक में लॉकडाउन के चौथे चरण को लेकर नए दिशा निर्देशों पर भी चर्चा हुई है। राहत की बात यह है कि मिजोरम में अभी एक भी कोरोना का केस नहीं है, फिर भी राज्य ने संक्रमण के प्रसार को रोकने के उद्देश्य से लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला किया है।

यह भी पढ़ें: कोरोना को हराकर लौटी पूनम फिर मरीजों को संभालने लगीं, बोलीं- वायरस से जज्बा कम नी हो सकता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+