मिजोरम सरकार ने योग दिवस से बनाई दूरी, खेल मंत्री को इस बारे में पता भी नहीं

नई दिल्ली। दुनियाभर में आज जहां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है तो दूसरी तरफ अपने ही देश के राज्य मिजोरम में योग दिवस नहीं मनाए जाने की खबर सामने आई है। हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक प्रदेश के मुख्यमंत्री लल थनहवला और उनके कैबिनेट मंत्री योग दिवस नहीं मना रहे हैं। यही नहीं जानकारी के अनुसार इन लोगों को योग दिवस सके बारे में पता तक नहीं है।

mizoram

दरअसल राज्य में ईसाई समुदाय के लोग योग को ईसाई धर्म का विरोधी मानते हैं, इसी वजह से यहां के लोग योग नहीं मनाते हैं और इसका बहिष्कार करते हैं। प्रदेश के युवा और खेलमंत्री जोडिंगतलुआंगा ने कहा कि मुझे योग दिवस के बारे में कुछ नहीं पता है, मैं अपने इलाके में बाढ़ से परेशान लोगों की मदद करने में व्यस्त हूं। आपको बता दें कि मिजोरम में मौजूदा समय में कांग्रेस की सरकार हैं और यहां इस वर्ष के अंत में चुनाव होना है।

मिजोरम में ईसाई आबादी काफी अधिक है। ईसाई धर्म के लोग योग को हिंदू दर्शन का हिस्सा मानते हैं, यही वजह है कि लोग इसका बहिष्कार करते हैं और योग करने से इनकार भी करते हैं। वहीं इस खबर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष जेवी हलुना ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री को ऐसा लगता है कि जो केंद्र सरकार करेगी उन्हें उसका उल्टा करना चाहिए तो यह बेहद दुख की बात है। गौर करने वाली बात है कि मिजोरम में असम राइफल्स के काफी जवान तैनात हैं और वह योग दिवस मना रहे हैं।

इसे भी पढ़ें- योग दिवस पर सपाइयों ने निकाली रैली, कहा- 'साइकल चलाओ, सेहत बनाओ'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+