Mizoram Election Results 2018: गलत साबित हुए तमाम एग्जिट पोल के नतीजे

नई दिल्ली। पूर्वोत्तर राज्यों में जिस तरह से कांग्रेस का एक के बाद एक सफाया हुआ उसके बाद एकमात्र राज्य मिजोरम जहां कांग्रेस की सरकार थी वहां भी पार्टी को हार का सामना करना पड़ा है। चुनाव संपन्न होने के बाद एग्जिट पोल ने जो आंकड़े दिए थे वह असल नतीजों से काफी अलग हैं। एग्जिट पोल में जहां अलग-अलग सर्वे ने कांग्रेस को तकरीबन 10-15 सीटें दी थी, लेकिन परिणाम घोषित होने के बाद कांग्रेस महज 5 सीटों पर सिमटकर रह गई।

mizoram

एग्जिट पोल के आंकड़ों पर नजर डालें तो अलग-अलग आंकड़ो में एमएनएफ को 15-20 सीटें मिलती दिख रही थी, जबकि कांग्रेस को 10-15 सीटें मिलती दिख रही थी। टाइम्स नाऊ-सीएनएक्स ने एमएनएफ को 18 सीटें दी थी, जबकि कांग्रेस को 16 सीटें, वहीं इंडिया टुडे एक्सिस ने एमएनफ को 16-20 सीटें दी थी जबकि कांग्रेस को 8-12 सीटें दी थी। लेकिन आखिरी परिणाम में प्रदेश में एमएनएफ को पूर्ण बहुमत हासिल हुआ और कांग्रेस के खाते में सिर्फ 5 सीटें ही आई।

exit poll

कांग्रेस को सर्वाधिक सीटें एग्जिट पोल में रिपब्लिक सी वोटर और न्यूज नेशन ने दी थी। रिपब्लिक सी वोटर ने कांग्रेस को 14-18 सीटें दी थी जबकि न्यूज नेशन ने 10-14 सीटें दी थी। लेकिन इन एग्जिट पोल को गलत साबित करते हुए असल नतीजों में कांग्रेस को 5 और एमएनएफ को 26 सीटों पर जीत मिली है। आपको बता दें कि पांच राज्यों में हुए चुनाव के बाद तीन राज्यों में कांग्रेस सरकार बनाने की ओर बढ़ रही है, जबकि तेलंगाना में टीआरएस को प्रचंड बहुमत हासिल हुआ है।

इसे भी पढ़ें- पहली बड़ी जीत ने राहुल को खड़ा किया मोदी के मुकाबले, 2019 में बनेंगे बड़ी चुनौती

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+