Mizoram result 2023: इंदिरा गांधी के सिक्योरिटी इंचार्ज रहे लालदुहोमा 8 दिसंबर को लेंगे CM पद की शपथ
Mizoram election result 2023, मिजोरम विधानसभा चुनाव में लालदुहोमा की जोरम पीपुल्स मूवमेंट ने 40 में से 27 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं सत्ताधारी मिजो नेशनल फ्रंट 10 सीटों पर सिमट गई। भाजपा को 2 सीटें मिली, जबकि कांग्रेस सिर्फ 1 सीट जीतने सफल रही।
मिजोरम के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री लालदुहोमा का शपथ ग्रहण समारोह 8 दिसंबर यानि शुक्रवार को होगा। इससे पहले जेपीएम नेता और मुख्यमंत्री पद के दावेदार लालदुहोमा के घर आज रात 8 बजे विधायक दल की बैठक होगी। लालदुहोमा इंदिरा गांधी के सिक्योरिटी इंचार्ज और कांग्रेस के सांसद रह चुके हैं।

ज़ोरम पीपुल्स मूवमेंट मिजोरम में अगली सरकार बनाएगी। वहीं प्रमुख लालदुहोमा मिजोरम के अगले मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। जोरम पीपुल्स मूवमेंट पार्टी शुरुआत में छह क्षेत्रीय दलों का गठबंधन था।
जिसमें मिजोरम पीपुल्स कॉन्फ्रेंस, जोरम नेशनलिस्ट पार्टी, जोरम एक्सोडस मूवमेंट, जोरम डिसेंट्रलाइजेशन फ्रंट, जोरम रिफॉर्मेशन फ्रंट और मिजोरम पीपुल्स पार्टी शामिल थीं। 2018 में जेपीएम ने इसी गठबंधन के साथ चुनाव लड़ा था और आठ सीटें जीतीं।
ज़ोरम पीपुल्स मूवमेंट को बतौर पार्टी आधिकारिक तौर पर जुलाई 2019 में रजिस्टर्ड किया गया। सबसे बड़ी संस्थापक पार्टी मिजोरम पीपुल्स कॉन्फ्रेंस 2019 में इस गठबंधन से बाहर हो गई। इसके बाद बाकी बची पांच पार्टियां एक में शामिल हो गईं, जिसे जेपीएम नाम दिया गया।
ज़ोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार लालदुहोमा ने सेरछिप सीट से वानचावंग को 8,314 वोटों से हराया। लालडुहोमा ने कहा कि, शपथ ग्रहण के बाद हम अगले 100 दिनों के लिए अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता वाली परियोजनाओं की घोषणा करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications