Mizoram Train: मिजोरम से दिल्ली तक पहली बार डायरेक्ट राजधानी एक्सप्रेस , किराया से टाइमटेबल तक, हर एक डिटेल
Mizoram Train (Mizoram Delhi Rajdhani Express): मिजोरम ने आज 13 सितंबर एक ऐतिहासिक कदम उठाया है - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बैराबी-सायरांग रेल लाइन (Bairabi-Sairang railway line) का उद्घाटन किया, जो कि राज्य की राजधानी आइजोल को पहली बार भारत की रेल व्यवस्था से जोड़ती है। इस प्रोजेक्ट की लागत लगभग ₹8,070 करोड़ है। उन्होंने कहा, "आज से आइजोल भी देश के रेलवे मैप पर होगा। कई चुनौतियों से गुजरते हुए ये रेल लाइन का सपना सच हुआ है, और हमारे इंजीनियरों की कुशलता ने इसे संभव बनाया।"
इतना ही नहीं मिजोरम के लिए जिन 3 ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई गई है, उनमें से एक राजधानी एक्सप्रेस है। मिजोरम राजधानी एक्सप्रेस सायरांग को दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल से जोड़ेगी। इस ट्रेन का हफ्ते में एक दिन परिचालन किया जाएगा। अब आइजोल और दिल्ली के बीच डायरेक्ट राजधानी एक्सप्रेस चलेगी। इसके अलावा एक मिजोरम एक्सप्रेस (मिजोरम एक्सप्रेस (गुवाहाटी मार्ग) की भी शुरुआत की गई है, यह सायरांगऔर गुवाहाटी के बीच रोजाना चलेगी। वहीं एक और ट्रेन त्रि-साप्ताहिक गाड़ी कोलकाता के लिए चलाई गई है।

Rajdhani Express Aizawl and Delhi: रेलवे बोर्ड के सूचना एवं प्रचार निदेशक ने बताया कि सायरांग-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस अब हफ्ते में एक दिन चलेगी। ये ट्रेन आइजोल के नजदीकी सायरांग से रवाना होगी और दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल तक पहुंचेगी। इसका कुल सफर करीब 2,515 किलोमीटर का है और यात्रा में लगभग 42 घंटे 20 मिनट लगेंगे।
Aizawl-Delhi Rajdhani Express Train: Ticket Price (आइजोल-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन: टिकट की कीमत)
सायरांग और आनंद विहार टर्मिनल के बीच एसी 3 टियर में यात्रा करने का टिकट मूल्य 3625 रुपये है। एसी 2 टियर के लिए यह 4820 रुपये है। पूरे मार्ग के लिए एसी प्रथम श्रेणी में यात्रा करने का टिकट मूल्य 7890 रुपये है।
Sairang-Anand Vihar Terminal Rajdhani Express Stoppages (सायरांग -आनंद विहार टर्मिनल राजधानी एक्सप्रेस स्टॉपेज)
सायरांग और आनंद विहार टर्मिनल के बीच अपनी यात्रा के दौरान ट्रेन संख्या 20507/20508 राजधानी एक्सप्रेस 18 स्टेशनों पर रुकेगी। ये हैं: बैराबी, हैलाकांडी, बदरपुर जंक्शन, न्यू हाफलोंग, होजई, गुवाहाटी, रंगिया जंक्शन, बारपेटा रोड, न्यू बोंगाईगांव, न्यू कूचबिहार, न्यू जलपाईगुड़ी, मालदा टाउन, साहिबगंज जंक्शन, भागलपुर, जमालपुर, पटना, डीडी उपाध्याय और कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन।
Sairang-Anand Vihar Terminal Rajdhani Express: Frequency
ट्रेन संख्या 20507 सायरांगआनंद विहार टर्मिनल राजधानी एक्सप्रेस केवल शुक्रवार को चलेगी। वहीं, ट्रेन संख्या 20508 आनंद विहार टर्मिनल-सैरांग राजधानी एक्सप्रेस केवल रविवार को चलेगी।
Sairang-Anand Vihar-Sairang Rajdhani Express: Time table (सायरांग -आनंद विहार-सायरांग राजधानी एक्सप्रेस टाइमटेबल)
ट्रेन संख्या 20507 सायरांग-आनंद विहार टर्मिनल राजधानी एक्सप्रेस सैरांग से 16:30 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 10:50 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 20508 आनंद विहार टर्मिनल-सायरांग राजधानी एक्सप्रेस 19:50 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 15:15 बजे सैरांग पहुंचेगी।
Mizoram Railway Bridge: मिजोरम में बना भारत का दूसरा सबसे ऊंचा पियर ब्रिज
मिजोरम का ये नया रेल ब्रिज देश का दूसरा सबसे बड़ा पियर रेल ब्रिज है,जो जमीन से 114 मीटर की ऊंचाई पर बना है, जिसकी वजह से सायरांग और बैराबी के बीच रेल की पटरियां बिछ पाई हैं।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि बैराबी-सेरांग सायरांग पर 45 सुरंगें और 55 बड़े पुल बनाए गए हैं। इस नई लाइन से मिजोरम अब गुवाहाटी, कोलकाता, दिल्ली और अन्य कई पड़ोसी शहरों से सीधे जुड़ जायेगा। इस परिवर्तन से न सिर्फ यात्रियों को बल्कि व्यापारियों एवं पर्यटन उद्यमियों को भी लाभ होगा।
क्या खास है इस ट्रेन में?
सीधी राजधानी एक्सप्रेस: मिजोरम से सीधा दिल्ली का मार्ग। इससे राजधानी यात्राएं पहले से बहुत आसान होंगी। गुवाहाटी और आइजोल के बीच सड़क मार्ग को छोड़कर अब रेल से यात्रा का समय काफी कम होगा सुरंगें, पुल, नई रेलवे स्टेशन - यह प्रोजेक्ट तकनीकी और पर्यावरणीय चुनौतियों से भरा रहा है। किसानों, व्यापारियों, पर्यटन और रोजमर्रा के यात्रियों को सुविधा होगी। जैसे कि वस्तुओं का परिवहन सस्ता होगा, क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा मिलेगा।
PM मोदी का मिजोरम दौरे पर संबोधन
▶️ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिजोरम से देश को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि वे लेंगपुई हवाई अड्डे पर मौजूद हैं, लेकिन खराब मौसम की वजह से आइजोल शहर नहीं पहुंच सके। बावजूद इसके उन्होंने कहा कि वह इस माध्यम से भी मिजोरम के लोगों के स्नेह और समर्थन को महसूस कर पा रहे हैं।
▶️ मोदी ने कहा कि आज का दिन मिजोरम ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए ऐतिहासिक है। उन्होंने याद दिलाया कि कुछ वर्ष पहले उन्हें आइजोल रेलवे लाइन की आधारशिला रखने का अवसर मिला था और अब उसी लाइन को राष्ट्र को समर्पित किया जा रहा है। बैराबी-सैरांग रेलवे लाइन, जो कई दुर्गम रास्तों और चुनौतियों को पार करके बनी है, मिजोरम को देश के बाकी हिस्सों से सीधे जोड़ती है। प्रधानमंत्री ने इंजीनियरों और कार्यकर्ताओं के जज्बे की सराहना करते हुए कहा कि यह केवल एक रेल लाइन नहीं, बल्कि बदलाव की जीवनरेखा है, जो मिजोरम के लोगों की आजीविका और जीवन स्तर में क्रांतिकारी सुधार लाएगी।
▶️ प्रधानमंत्री मोदी ने मिजो समाज की परंपराओं की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि चाहे स्वतंत्रता आंदोलन हो या राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया, मिजोरम के लोग हमेशा त्याग, सेवा, साहस और करुणा जैसे मूल्यों के साथ आगे बढ़े हैं। आज भी मिजोरम भारत की विकास यात्रा में अहम भूमिका निभा रहा है और आने वाले समय में यह योगदान और अधिक मजबूत होगा।
▶️ संबोधन में पीएम मोदी ने पुराने राजनीतिक रवैये पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि देश की कुछ पार्टियों ने सालों तक केवल वोट बैंक की राजनीति की, उनका ध्यान सिर्फ वहीं रहा जहां ज्यादा सीटें और वोट थे। इस कारण पूर्वोत्तर, खासकर मिजोरम जैसे राज्यों को लंबे समय तक उपेक्षा का शिकार होना पड़ा। लेकिन हमारी सरकार का दृष्टिकोण अलग है-जो कभी हाशिए पर थे, उन्हें हमने मुख्यधारा में लाया है। पिछले 11 वर्षों से हम लगातार पूर्वोत्तर को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहे हैं।
-
UDAN 2.0 Scheme: देश में 100 नए एयरपोर्ट बनाए जाएंगे, केंद सरकार ने उड़ान-2.0 योजना को दी मंजूरी -
PM Modi ने मिडिल ईस्ट युद्ध पर दी सख्त चेतावनी, जंग जारी रही तो भुगतने पड़ेगे गंभीर दुष्परिणाम -
Lockdown 6th Anniversary: 6 साल पहले लगा था COVID लॉकडाउन, फिर क्यों सता रहा डर? भारत को सिखा गया ये 4 सीख -
Women Reservation: 2029 से पहले 33% महिला आरक्षण! लोकसभा सीटें 816, महिला MP की संख्या 273, हर डिटेल -
Delhi: गैस किल्लत पर भड़कीं आम आदमी पार्टी, दिल्ली विधानसभा के बाहर विधायकों ने किया प्रदर्शन -
धामी सरकार के चार साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने बधाई संदेश में कही बड़ी बातें, जानिए क्या -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव












Click it and Unblock the Notifications