मिजोरम का किला बचाने में जुटी कांग्रेस, चुनाव बाद कर सकती है गठबंधन
Recommended Video

नई दिल्ली। पूर्वोत्तर के इकलौते राज्य मिजोरम को बचाने के लिए कांग्रेस राजनीति के हर हथकंडे अपना रही है। मुख्यमंत्री ललथनहवला ने कहा है कि चुनाव बाद पार्टी ने समान विचारधारा वाले दलों के साथ गठबंधन के विकल्प खुले रखे हैं। कांग्रेस ने कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव के बाद बीजेपी को रोकने के लिए जेडीएस के साथ मिलकर सरकार बनाई थी। दो दिन बाद 28 नवंबर को मिजोरम में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होने हैं।

ऐसे में ये मुख्यमंत्री ललथनहवला के बयान को काफी अहम माना जा रहा है। बहुमत न मिलने पर गठबंधन करना पड़ा तो क्या करेगी कांग्रेस, जब ये पूछा गया तो उन्होंने कहा कि समान विचारधारा वाले दल हमारे नेतृत्व को स्वीकार करते हैं और साथ आने को तैयार होते हैं तो कांग्रेस उनका स्वागत करेगी।
हालांकि उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि मिजो नेशनल फ्रंट और भारतीय जनता पार्टी के साथ कोई गठबंधन नहीं होगा। उन्होंने कहा कि यकीन है वे पूर्वोत्तर में कांग्रेस के इस किले को बचाने में वे कामयाब होंगे। कई नेताओं और मंत्रियों के पार्टी छोड़ने पर उन्होंने कहा कि कुछ गैर-जरूरी और भ्रष्ट लोगों ने पार्टी छोड़ी है और इससे कार्यकर्ता उत्साहित हैं।












Click it and Unblock the Notifications