Mizoram Assembly Elections: कांग्रेस ने जारी की पहली लिस्ट, 39 प्रत्याशियों के हैं नाम
पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। मिजोरम में भी अगले महीने चुनाव हैं। इस बीच सोमवार को कांग्रेस ने वहां पर 39 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की, जिसमें कई बड़े नेताओं के भी नाम हैं।
दरअसल कई दिनों से कांग्रेस हाईकमान मिजोरम को लेकर मंत्रणा कर रहा था। इस पर दिल्ली में कई दौर की बैठकें भी हुईं, जिसके बाद सोमवार को पहली लिस्ट जारी हो गई। पार्टी के नेता और कार्यकर्ता कई दिनों से इसका इंतजार कर रहे थे।
पार्टी ने पीसीसी चीफ ललसावता को भी मैदान में उतारा है। वो आइजोल पश्चिम 3 से चुनाव लड़ेंगे। वहीं आइजोल पूर्व-1 से ललसंगलरा रातले, आइजोल पश्चिम-1 से आर. ललबियाकथांगा और पलाक से आईपी जूनियर को उम्मीदवार बनाया गया है।

कुल 40 विधानसभा सीटों वाले मिजोरम में एक चरण में मतदान होगा। 7 नवंबर को यहां सिंगल फेज में मतदान कराया जाएगा, जिसके परिणाम 3 दिसंबर को आएंगे।
क्या था पिछले विधानसभा चुनाव का परिणाम?
2018 में मिजोरम के चुनाव में 40 सदस्यीय विधानसभा में मिजो नेशनल फ्रंट ने जीत हासिल की थी और राज्य में सरकार बनाई थी। तब जोरमथांगा मुख्यमंत्री बने थे। एमएनएफ को 27 सीटें मिली थी। वहीं कांग्रेस ने चार सीटों पर कब्जा किया था, जबकि बीजेपी को सिर्फ एक सीट से संतोष करना पड़ा। राज्य की आठ सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने अपना दम दिखाया था।
मिजोरम के दौरे पर हैं राहुल
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी भी मिजोरम के दो दिनों के दौरे पर हैं। सोमवार को वो आइजोल पहुंचे और वहां पर एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने मणिपुर की घटनाओं का जिक्र करते हुए पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। वहीं राहुल ने पांच किमी लंबी पदयात्रा की, जो चानमारी से शुरू होकर ट्रेजरी स्वायर पर खत्म हुई। इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
-
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट? -
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
क्रिकेट जगत में शोक की लहर, IPL 2026 के दौरान होटल के कमरे में मिला शव! BCCI की ड्यूटी ने छीन ली जिंदगी? -
Kal Ka Match Kon Jeeta 30 March: कल का मैच कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स -
Iran Vs America: अकेला पड़ा अमेरिका? 10 सबसे बड़े सहयोगी ने ट्रंप को दिखाया ठेंगा, कहा- जंग में साथ नहीं देंगे -
तलाक के 6 साल बाद कैसे प्रेग्नेंट हो गईं Poonam Pandey? सरेआम दिखा दीं फोटोज, लोग बोले- कौन है बच्चे का पिता? -
कराची में Sonu Nigam की होने वाली थी मौत? लाइव शो के दौरान हुआ था भयावह हादसा, अब वीडियो में दिखा सच












Click it and Unblock the Notifications