Mizoram Election 2023: मिजोरम की बची एक सीट पर उम्मीदवार का ऐलान, कांग्रेस ने मरियम को बनाया प्रत्याशी

Mizoram Assembly Elections 2023: मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने सभी 40 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने ऐसे वक्त पर अपने प्रत्याशियों का ऐलान किया है, राहुल गांधी मिजोरम के दौरे पर हैं।

सोमवार सुबह अपनी पहली लिस्ट जारी में 39 लोगों के नामों की सूची जारी थी, वहीं देर शाम बची एक सीट पर अपना उम्मीदवार फाइनल कर दिया है। शाम को जारी की गई एक और लिस्ट में कांग्रेस ने लुंगलेई साउथ सीट सेमरियम एल. ह्रांगचल को प्रत्याशी बनाया है।

Mizoram Assembly Elections

एआईसीसी महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी किए गए लेटर में बताया गया कि केंद्रीय चुनाव समिति ने मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए 33 - दक्षिण-एसटी निर्वाचन क्षेत्र लुंगलेई से कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में मरियम एल. ह्रांगचल की उम्मीदवारी को मंजूरी दे दी है।

दो दिनों के दौरे पर राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी पार्टी पार्टी उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने के लिए चुनावी राज्य के दो दिवसीय दौरे पर हैं। गांधी ने सोमवार को आइजोल में एक पदयात्रा का नेतृत्व किया और एक सार्वजनिक सभा को भी संबोधित किया।

आपको बता दें कि 40 सीटों वाले मिजोरम में सात नवंबर को मतदान होगा, जिसके नतीजे तीन दिसंबर को आएंगे। मिजोरम में मिजो नेशनल फ्रंट सत्ता में है। मिजोरम में जीत के लिए प्रमुख राजनीतिक दलों में मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ), जोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम), कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शामिल हैं। सीएम जोरमथांगा के नेतृत्व में एमएनएफ ने 2018 में 18 सीटें हासिल थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+