Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

मिजोरम विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की 40 उम्मीदवारों की सूची

नई दिल्ली। मिजोरम विधानसभा चुनाव 2018 के लिए कांग्रेस पार्टी ने 40 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। बता दें कि मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन की अंतिम तारीख 09 नवंबर को रखी गई है। जबकि 28 नवंबर को वोट डाले जाएंगे और 11 दिसंबर को मतगणना होगी। उम्मीदवारों की पूरी सूची आप नीचे देख सकते हैं। चुनाव के घोषणा के बाद से ही राज्य में आचार संहिता लगा हुआ है।

Mizoram Assembly Elections 2018: Congress releases names of candidates for 40 seats

8 जिलों वाले इस राज्य में 25 नवंबर 2013 को हुए चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने सत्ता हासिल की थी। चुनाव में जीतने के बाद कांग्रेस के ललथनहवला राज्य के मुख्यमंत्री बनें। 2013 के विधानसभा चुनाव के दौरान मुख्य मुकाबला कांग्रेस और मिजो नेशनल फ्रंट के बीच था.जिसमें कांग्रेस को 34 सीटें मिली थी। अब देखना है कि क्या इस बार भी कांग्रेस सत्ता की गद्दी पाने में सफल होती है या नहीं।

इधर मिजोरम में कांग्रेस के एक के बाद एक चार विधायक इस्तीफा दे चुके हैं। सोमवार को एक और विधायक ने चुनाव से ठीक पहले विधायक पद से इस्तीफा दे दिया। तुईरेल-4 विधानसभा से विधायक हमिंगडेलोवा खियांगटे ने इस्तीफा दे दिया है। वह राज्य में 28 नवम्बर को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले इस्तीफा देने वाले सत्ताधारी पार्टी के चौथे विधायक बन गए हैं। बता दें कि, पूर्वोत्तर में मिजोरम ही एकमात्र ऐसा राज्य है जहां कांग्रेस सत्ता में है।

यह भी पढ़ें- मिजोरम में एक और कांग्रेस विधायक ने चुनाव से पहले दिया इस्तीफा

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+