'हमें लगता है मिथुन चक्रवर्ती को मानसिक बीमारी', BJP नेता व बॉलीवुड स्टार के बयान पर TMC का पलटवार

नई दिल्ली, 27 जुलाई। तृणमूल कांग्रेस के 38 विधायकों को लेकर भाजपा नेता व बॉलीवुड स्टार मिथुन चक्रवर्ती के दावे के बाद पश्चिम बंगाल के सियासी गलियारों में हलचल मच गई है। टीएमसी की ओर से तीखी प्रतिक्रिया सामने आ रही है। सांसद शांतनु सेन ने मिथुन पर व्यक्तिगत टिप्पणी कर डाली। उन्होंने कहा कि लगता है कि शारीरिक नहीं उन्हें मानसिक बीमारी है।

TMC on Mithun Chakraborty

पश्चिम बंगाल में भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने एक बड़ा दावा किया है। उन्होंने टीएमसी के 38 विधायकों को लेकर एक बयान दिया है। चक्रवर्ती ने कहा कि 'मैं आपको सभी ब्रेकिंग न्यूज देता हूं। इस समय टीएमसी के 38 विधायक बीजेपी के संपर्क में हैं और उनमें से 21 मेरे सीधे संपर्क में हैं। महाराष्ट्र जैसे हालात किसी भी दिन हो सकते हैं। यह कल भी हो सकता है'।

Recommended Video

    Mamata Banerjee की सरकार खतरे में, 38 MLA Mithun के संपर्क में ? | TMC |वनइंडिया हिंदी *Politics

    भाजपा नेता को सपने देखने की बधाई- डोला सेन
    भाजपा नेता के इस बयान के बाद पश्चिम बंगाल टीएमसी की ओर भाजपा और मिथुन चक्रवर्ती को लेकर तीखे बयान दिए जाते हैं। टीएमसी सांसद डोला सेन ने कहा कि अभिनेता और कलाकार विभिन्न सपने देखना जानते हैं। लेकिन हम जनता हैं और इतने सपने नहीं देखते। उन्होंने आगे कहा कि मिथुन चक्रवर्ती को सपने देखने के लिए शुभकामनाएं।

    मिथुन की बीमारी शायद मानसिक नहीं शारीरिक- शांतनु सेन
    तृणमूल कांग्रेस के सांसद शांतनु सेन ने दावा किया कि मिथुन चक्रवर्ती जो कह रहे हैं उस पर पश्चिम बंगाल में कोई विश्वास भी नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि हमने सुना है वो अस्पताल में भर्ती थे। शांतनु से कहा 'मुझे लगता है कि यह एक मानसिक बीमारी थी, शारीरिक नहीं। बंगाल में कोई भी उस पर विश्वास नहीं करेगा जो वह कहना चाह रहा है'।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+